फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर कुमार की पुण्यतिथि से पीएम मोदी पर प्रकाश राज के तंज तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sun, 13 Oct 2019 06:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 13 Oct 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary and Prakash Raj Tweet Over PM Modi entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media
गायन के साथ अभिनय से भी लोगों का दिल जीत लेने वाले किशोर कुमार ने इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता प्रवेश किया था। किशोर कुमार की पहली फिल्म 'शिकारी' 1946 में रिलीज हुई थी। फिल्म में किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार मुख्य किरदार में थे। किशोर कुमार को पहली बार देव आनंद की फिल्म 'जिद्दी' (1948) में गाने का मौका मिला। 4 अगस्त को खंडवा शहर में जन्मे किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके गानों पर पाबंदी लगा दी गई थी। आज किशोर दा की पुण्यतिथि है।


आपातकाल में जब इंदिरा गांधी से भिड़ गए थे किशोर कुमार, सरकार ने लगा दिया था गानों पर बैन
Kishore Kumar Death Anniversary and Prakash Raj Tweet Over PM Modi entertainment news
Ashok Kumar, - फोटो : Social Media

भागलपुर शहर के आदमपुर मोहल्ले में 13 अक्टूबर, 1911 को पैदा हुए अशोक कुमार उर्फ दादामुनि सभी भाई-बहनों में बड़े थे। उनके पिता कुंजलाल गांगुली मध्य प्रदेश के खंडवा में वकील थे। लगभग छह दशक तक अपने किरदारों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अशोक कुमार का आज जन्मदिन है। 

ढाई सौ रुपये मिलते ही खुशी से पागल हो गया था ये एक्टर, ऐसे बना बॉलीवुड का पहला सुपर स्टार

Kishore Kumar Death Anniversary and Prakash Raj Tweet Over PM Modi entertainment news
Nusrat Fateh Ali Khan - फोटो : Social Media

मशहूर सूफी गायक नुसरत फतेह अली खां का आज जन्मदिन है। वो ऐसे गायक थे जिन्हें घंटों सुनने के बाद भी लोगों को मन नहीं भरता था। नुसरत फतेह अली खान ने ना केवल अपनी पहचान भारत और पाकिस्तान में बल्कि दुनिया भर में बनाई।

इस पाकिस्तानी सिंगर के भारत में हैं करोड़ों प्रशंसक, ऋषि कपूर की शादी में बांधा था समां

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary and Prakash Raj Tweet Over PM Modi entertainment news
aparna sen - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता और अध्यापक की परिवार सहित हुई हत्या की खबर सुनकर हर शख्स दंग रह गया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना के बाद ममता बनर्जी सरकार की बहुत आलोचना हो रही है। इस बीच फिल्ममेकर और एक्ट्रेस अपर्णा सेन ने ट्वीट कर कहा कि इस घटनाक्रम पर शर्म आनी चाहिए।

मुर्शिदाबाद हत्याकांड: सीएम ममता बनर्जी पर भड़की ये एक्ट्रेस, बोलीं- हमें इस पर शर्म आनी चाहिए

विज्ञापन
Kishore Kumar Death Anniversary and Prakash Raj Tweet Over PM Modi entertainment news
Prakash Raj - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। वह खुद कई मौकों पर सफाई करते हुए दिखाई दे जाते हैं। शनिवार सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर जब पीएम मोदी टहलने पहुंचे तो वहां उन्हें कचरा दिखाई दिया। इसके बाद पीएम मोदी वहां खुद सफाई के लिए जुट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। पीएम के इस काम की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। अब इस लिस्ट में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने तंज कसते हुए सवाल पूछा है।

पीएम मोदी ने समुद्र तट पर की सफाई तो इस एक्टर ने कसा तंजा, कहा- कैमरामैन के साथ अकेला...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed