फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav Juyal: राघव जुयाल ने शहनाज संग डेटिंग की अफवाह पर किया रिएक्ट, बोले- इसके लिए समय नहीं है

Tue, 18 Apr 2023 06:39 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fame Raghav Juyal React On Dating Rumor With Co star Shehnaaz Gill
राघव जुयाल-शहनाज गिल - फोटो : social media

राघव जुयाल अपने बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं। डांस के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्में की हैं, जो डांस के ऊपर ही आधारित हैं। हालांकि वह हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई  किसी की जान में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में राघव के साथ सलमान खान के अलावा, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, और भूमिका चावला जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से सभी कलाकार अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसी बीच राघव और उनकी को स्टार शहनाज की डेटिंग की अफवाहें लगातार बढ़ रही हैं। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fame Raghav Juyal React On Dating Rumor With Co star Shehnaaz Gill
राघव जुयाल-शहनाज गिल - फोटो : social media

शहनाज संग उड़ रही अफवाहों पर राघव ने किया रिएक्ट
दरअसल, जिस दौरान ट्रेलर लॉन्च किया गया था, तब सलमान खान ने शहनाज गिल के मूव ऑन करने की बात कही थी। इस पर शहनाज ने भी सलमान खान की बात पर हामी भरी थी और कहा था कि कर गई मैं मूव ऑन। इन सभी बातों के बाद से लगातार लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि शहनाज और राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, राघव ने भी उड़ रही इन अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fame Raghav Juyal React On Dating Rumor With Co star Shehnaaz Gill
राघव जुयाल - फोटो : social media

शहनाज संग रिश्ते से राघव ने किया इनकार
राघव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी और शहनाज की डेटिंग की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज किया है और उन्होंने कहा है कि उनके पास फिलहाल प्यार जैसी किसी भी चीज के लिए समय नहीं है। एक्टर ने कहा कि जो भी सोशल मीडिया पर चीजें चलती हैं, वह मुझ तक नहीं पहुंचती है। मुझे नहीं पता कि वह सच है या फिर झूठ, जब तक मैं वो देख न लूं या फिर सुन ना लूं, मैं नहीं मानूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fame Raghav Juyal React On Dating Rumor With Co star Shehnaaz Gill
राघव जुयाल-शहनाज गिल - फोटो : social media

राघव ने कहा- फिलहाल मेरे पास किसी भी चीज के लिए समय नहीं है
एक्टर-डांसर राघव ने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि बस उनका काम बोले। उन्होंने आगे कहा कि मैं फिल्म के लिए आया हूं और मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक एक्टर के रूप में, एक डांसर के रूप में और एक होस्ट बनते हुए देखे। मेरा काम बोले, लोगों को पसंद आए। बाकि यह सब चीजें होती रहती हैं। ऐसा कुछ नहीं है और यह होगा भी नहीं, क्योंकि फिलहाल मेरे पास समय नहीं है। मैं इस दौरान डबल शिफ्ट पर काम कर रहा हूं। अभी मेरी हालत ऐसी है कि वक्त ही नहीं है किसी भी चीज के लिए। मैं अपने काम और फिल्म के बारे में बात करना चाहूंगा। 

Indian 2: एस शंकर ने 'इंडियन 2' के लिए कमल हासन को कहा धन्यवाद, 'गेम चेंजर' को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Fame Raghav Juyal React On Dating Rumor With Co star Shehnaaz Gill
राघव जुयाल-शहनाज गिल - फोटो : social media

शहनाज ने अभी तक इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है
आपको बता दें कि फिलहाल शहनाज ने इन डेटिंग की अफवाहों पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है। वहीं, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Bhumika Chawla Interview: सलमान खान की हीरोइन का बिंदास बयान, हीरो अगर 50 साल का है तो हीरोइन भी कम से कम...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed