बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में सलमान आए दिन सोशल मीडिया पर एक से एक तस्वीरें फैंस संग साझा करते रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार की तस्वीर को जमकर लाइक करते हैं और लाखों में कमेंट भी करते हैं। हाल ही में, भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है।
Salman Khan: सलमान की तस्वीर पर आया एक्स गर्ल फ्रेंड संगीता बिजलानी का रिएक्शन, लोग बोले- शादी कर लो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इस तस्वीर में सलमान ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। सलमान ने अपने हाथों में सिग्नेचर सिल्वर ब्रेसलेट पहन रखा है और एक प्यारी सी स्माइल से अपनी तस्वीर में चार चांद लगा दिया है।भाईजान ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘हेलो दोस्तों।’
View this post on Instagram
सलमान की तस्वीरें साझा करते ही इस पर फैंस ने इसपर अपना जमकर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई का लुक तो कमाल का लग रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सलमान का क्लासी लुक बेहद खास लग रहा है, फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भाईजान कमाल ही नहीं बेमिसाल लग रहे हैं।’
Manoj Bajpayee: 'कभी भी फोन कर गाली दे देते हैं राम गोपाल वर्मा', मनोज बाजपेयी बोले- मेरा करियर उन्हीं की देन
इसी क्रम में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी कमेंट करते हुए सलमान खान ने जो कैप्शन में लिखा वही संगीता बिजलानी ने भी लिख दिया। वह रिप्लाई करते हुए कमेंट में लिखती हैं, हे। संगीता के इस रिएक्शन के बाद एक फैन ने कहा, ‘पुराना प्यार याद आ गया क्या? शादी कर लो अच्छा होगा।’ एक ने कहा- ‘भाभी जी आ गई भाई लोग स्वागत तो करो।’
Shweta Tiwari: दो असफल शादियों को लेकर छलका श्वेता तिवारी का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं बेटी इससे आगे निकलेगी
आपको बता दें कि सलमान और संगीता ने सालों पहले डेट किया था, लेकिन बाद में यह अलग हो गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।