{"_id":"642bb0dbb5dcc4c6f0082e3f","slug":"manoj-bajpayee-says-ram-gopal-varma-gave-him-gaali-for-doing-the-remixed-version-of-sapne-mein-milte-hai-2023-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: 'कभी भी फोन कर गाली दे देते हैं राम गोपाल वर्मा', मनोज बाजपेयी बोले- मेरा करियर उन्हीं की देन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Bajpayee: 'कभी भी फोन कर गाली दे देते हैं राम गोपाल वर्मा', मनोज बाजपेयी बोले- मेरा करियर उन्हीं की देन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:44 AM IST
सार
मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्में की हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके करियर का श्रेय राम गोपाल को ही को जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी,राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने सत्या, अक्स, अलीगढ़ जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड को दीं। अभिनेता को आखिरी बार शर्मिला टैगोर के साथ 'गुलमोहर' में देखा गया था जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। एक हालिया इंटरव्यू के दौरान मनोज ने माना कि उनका करियर राम गोपाल वर्मा की देन है।
2 of 5
मनोज बाजपेयी,राम गोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा के साथ कई फिल्में की हैं और हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके करियर का श्रेय आरजीवी को जाता है। मनोज और राम गोपाल वर्मा ने सत्या, कौन, शूल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने 'सत्या' के लिए 'बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल' के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया के दिए एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि कैसे राम गोपाल वर्मा की वजह से उनके करियर को रफ्तार मिली और आज भी दोनों एक दूसरे के संपर्क में हैं। मनोज ने बताया कि दोनों के बीच कम ही बात होती है और अभी तो राम गोपाल वर्मा उन्हें सिर्फ गाली देने के लिए फोन मिला लेते हैं। दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।
हाल ही में प्रतिष्ठित गीत 'सपने में मिलती है' का रीमेक बनाया गया था और इसमें मनोज को एक कैमियो में भी दिखाया गया था। इस गाने में ध्वनि भानुशाली और अभिमन्यु दासानी ने अभिनय किया था। मनोज ने हंसते हुए कहा कि कभी-कभी आप दोस्तों के लिए कुछ अच्छे भाव से करते हैं और इसलिए उन्होंने वह गाना किया लेकिन आरजीवी ने उन्हें बुलाया और इसके लिए डांटा।
बता दें कि राम गोपाल वर्मा हाल ही में चर्चा का विषय रहे हैं। एमएम कीरावनी ने ऑस्कर जीतने के बाद राम गोपाल वर्मा को ब्रेक देने का श्रेय दिया था। कीरावनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'राम गोपाल वर्मा उनके पहले ऑस्कर थे'। संगीतकार ने आगे कहा कि आरजीवी ने उन्हें उस समय अपनी फिल्म 'क्षण क्षणम' पर काम करने का मौका दिया। इस मूवी का म्यूजिक कीरावनी ने चुना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।