फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parveen Babi: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार थीं परवीन बाबी, राजघराने से रखती थीं ताल्लुक

Tue, 04 Apr 2023 10:26 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Parveen Babi Birthday of Famous Bollywood Actress Know Some unknown Facts About Her Life And Career
परवीन बाबी - फोटो : अमर उजाला

परवीन बाबी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थीं। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है। इनका जन्म चार अप्रैल 1954 में जूनागढ़ में हुआ था। परवीन एक अभिनेत्री होने के साथ मॉडल भी हुआ करती थीं। परवीन बाबी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। एक्ट्रेस अपने माता पिता की शादी के 14 साल बाद पैदा हुई थीं। एक्ट्रेस के पिता मोहम्मद बाबी जूनागढ़ के नवाब थे।उन्होंने साल 1959 को अपने पिता को खो दिया था, जब वह महज पांच साल की थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा माउंट कार्मेल हाई स्कूल अहमदाबाद से की थी और कॉलेज की शिक्षा भी अहमदाबाद से हासिल की थी, जहां पर उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई की थी। 

Parveen Babi Birthday of Famous Bollywood Actress Know Some unknown Facts About Her Life And Career
Parveen Babi - फोटो : social media

फिल्म मजबूर से हासिल हुई सफलता

परवीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में मॉडलिंग से की थी और साल 1973 में उन्होंने फिल्म चरित्र से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने काम किया था। हालांकि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। परवीन को पहली बार फिल्म मजबूर में नोटिस किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने नीला का किरदार अदा किया था।  

Extraction 2: 'एक्सट्रैक्शन 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में खतरनाक मिशन पर लौटे क्रिस हेम्सवर्थ

Parveen Babi Birthday of Famous Bollywood Actress Know Some unknown Facts About Her Life And Career
Parveen Babi - फोटो : social media

आमिताभ बच्चन के साथ कीं आठ फिल्में

परवीन बेहतरीन एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपने करियर के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ आठ फिल्मों में काम किया, जिनमें काला पत्थर, नमक हलाल, सुहाग आदि फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस ने कई बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है, जिसमें शशि कपूर, धर्मेंद्र, नसीरुद्दीन शाह, जैसे कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen Babi Birthday of Famous Bollywood Actress Know Some unknown Facts About Her Life And Career
Parveen Babi - फोटो : social media

कई लोगों के साथ जुड़ा परवीन का नाम

बॉलीवुड करियर के दौरान एक्ट्रेस का नाम कई कलाकारों के साथ जुड़ा था। एक्ट्रेस का नाम डेंजोंगप्पा के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों का रिलेशनशिप चार से भी ज्यादा वक्त तक चला। बताया जाता है एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा था। हालांकि वह भी कुछ वक्त के बाद अलग हो गए थे। 

बिना सजे-संवरे भी होश उड़ाती हैं सनी लियोनी

विज्ञापन
Parveen Babi Birthday of Famous Bollywood Actress Know Some unknown Facts About Her Life And Career
Parveen Babi - फोटो : social media

पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया बीमारी से जूझ रही थीं परवीन

साल 1983 में परवीन ने भारत छोड़ दिया था और उन्होंने कई देशों की यात्रा की थी। साल 1989 में वह मुंबई वापस आईं थी। उस दौरान पता चला कि वह पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी के चलते उनके अंदर अक्सर यह डर बना रहता था कि उन्हें कोई मार देना चाहता है, जिसके चलते उन्होंने 34 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल था। अपने आखिरी दिनों में एक्ट्रेस काफी अकेली हो गई थीं। 22 जनवरी 2005 को जब उन्होंने अपने घर के दरवाजे से राशन का सामान नहीं उठाया तो उनके सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद दरवाजा खोला गया और वह वहां पर मृत पाई गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed