शशिकला हिंदी फिल्मों की उन बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बना देती थीं। शशिकला अपने जमाने में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थीं, उन्होंने फिल्मों से दौलत और शोहरत दोनों कमाई, लेकिन वह इस मुकाम पर आसानी से नहीं पहुंची थीं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। काफी संघर्षों के बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं। आज भले ही शशिकला हमारे बीच न हो, लेकिन उनकी अदाकारी दशकों के दिल में अब भी जिंदा है। चलिए आज अभिनेत्री की पुण्यतिथि के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
Shashikala: फिल्मों में आने से पहले नौकरानी का काम करती थीं शशिकला, नूरजहां की बदौलत बदली किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। अभिनेत्री का जन्म चार अगस्त 1932 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। अभिनेत्री एक अमीर परिवार में जन्मी थीं। उनके पिता बिजनेसमैन थे, लेकिन हालात इस कदर बदले कि वह गरीबी में जीने को मजबूर हो गए। इसका खुलासा अभिनेत्री ने खुद इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता अपनी पूरी कमाई अपने छोटे भाई को भेज देते थे, जो उस समय लंदन में पढ़ाई कर रहे थे, जब अभिनेत्री के चाचा की नौकरी लगी तो वह अपने भाई के एहसानों को भूल गए।
Priyanka Chopra: अब मैं जहां हूं वहां मुझे किसी का डर नहीं, अब मैं हर बात खुलकर बोल सकती हूं
समय बदला और बिजनेस में नुकसान के बाद शशिकला का परिवार गरीबी में जीने को मजबूर हो गया। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि मुश्किल दिनों में उनके परिवार को आठ दिन तक खाना नसीब नहीं हुआ था। उनके पिता को कोई काम नहीं मिला, तब अभिनेत्री ने काम करने की सोची, क्योंकि उनके पिता से कई लोगों ने कहा था कि वह सुंदर हैं और अच्छी एक्टिंग भी करती हैं, इसलिए उन्हें फिल्मों में काम मिल सकता है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ मुंबई आ गईं।
Apurva Asrani: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आए अपूर्व असरानी, बोले- हिट फिल्मों के बाद भी उन्हें किया इग्नोर
शशिकला उस समय महज 11 साल की थीं। वह मुंबई आ तो गई थीं, लेकिन उन्हें मंजिल नहीं मिली। लगातार वह अपने लिए फिल्मों में काम ढूंढ रही थीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मजबूरी में नौकरानी का काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी मुलाकात हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा और गायिका नूरजहां से हुई। नूरजहां को शशिकला भा गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने पति से कहकर उन्हें फिल्म में काम दिलवाया था।
Sona Mohapatra: सोना महापात्रा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, बोलीं- काश इनकी जगह श्रेया परफॉर्म करें
नूरजहां के पति ने शशिकला को एक फिल्म में काम दिलवाया। साल 1945 में शशिकला ने फिल्म 'जीनत' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि पहली फीस के तौर पर उन्हें महज 25 रुपये मिले थे। हालांकि, वह 25 रुपये उस समय उनके लिए बहुत ज्यादा थे, जिसे पाकर वह बेहद खुश थीं। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में कीं और लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। फिल्मों में सफल होने के बाद भी अभिनेत्री की असल जिंदगी काफी दुख भरी रही। उनकी शादीशुदा जिंदगी भी खुशहाल नहीं थी। उनके परिवार और पति के बीच लड़ाई झगड़े हुआ करते थे, जिसके बाद उनका परिवार टूट गया। इसके बाद अभिनेत्री कैंसर की चपेट में आ गईं, जिस कारण चार अप्रैल, 2021 को अभिनेत्री की मौत हो गई।
Love Kills 2: दूसरे सीजन के साथ डिस्कवरी+ पर 'लव किल्स' की वापसी, पर्दे पर दिखेगा अमरोहा हत्याकांड का खौफ