फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: इन शर्तों पर हुआ नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया का समझौता, इस काम के लिए दुबई लौटेंगे बच्चे

Tue, 04 Apr 2023 10:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 04 Apr 2023 10:06 AM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया ने सोमवार को कोर्ट में अपना पक्ष रखा। वहीं, कुछ मुख्य बिंदुओं पर दोनों के बीच समझौता हो गया। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui childs go back to dubai for study know court judgement on his dispute with wife aaliya
नवाुजद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते लंबे समय से अपनी प्रोफेशनल के बजाए पर्सनल जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया का झगड़ा अब जगजाहिर है। इसी बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार के दिन दोनों को मामले पर शांतिपूर्वक बात करने के लिए बुलाया। कोर्ट में आलिया अपने दोनों बच्चों 12 साल की बेटी और 7 साल के बेटे को साथ लेकर पहुंची थीं। सुनवाई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल रहें। 

Nawazuddin Siddiqui childs go back to dubai for study know court judgement on his dispute with wife aaliya
नवाुजद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि इस सुनवाई में नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्चुअली जुड़े थे। एक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवाजुद्दीन ने बच्चों को लेकर समझौते की पेशकश की थी। ऐसे में बच्चों की परवरिश और पढ़ाई का जिम्मा एक्टर को दिया गया और दोनों के बीच समझौता हो गया। 

Nawazuddin Siddiqui childs go back to dubai for study know court judgement on his dispute with wife aaliya
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि आलिया ने हाल ही में नवाजुद्दीन को जीवन भर एक 'अनुपस्थित पिता' का टैग दिया था। आलिया ने कहा था कि नवाज ने अपने बच्चों की बेहतरी से परवरिश नहीं की। इतना ही नहीं आलिया ने तो नवाज पर यह आरोप भी लगाया था कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहीं, एक मीडिया संस्थान से बातचीत में आलिया ने कहा था कि अगर नवाज अपने बच्चों की भलाई और परवरिश का जिम्मा उठाने को तैयार हैं तो वह कुछ भी करेंगी। 

Salman Khan: 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करेंगे सलमान के फैंस, छह अप्रैल को इन शहरों में करेंगे धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui childs go back to dubai for study know court judgement on his dispute with wife aaliya
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चले कि जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और शर्मिला देशमुख की पीठ ने सबसे पहले दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से सुना और फिर दोनों को एक साथ सुना। अंतिम निर्णय यह लिया गया कि बच्चे अपने स्कूल वापस जाएंगे और दुबई में ही अपनी शिक्षा पूरी करेंगे। दोनों पक्षों के बीच कुछ अंतरिम उपायों पर भी चर्चा की गई। 

Shah Rukh Khan: अपना फैमिली फोटो पर शाहरुख ने किया कमेंट, बोले- यार गौरी तुमने कितने सुंदर बच्चे पैदा किए हैं

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui childs go back to dubai for study know court judgement on his dispute with wife aaliya
नवाुजद्दीन सिद्दीकी-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

यह भी बता दें कि दोनों पक्षों के बीच कानूनी हस्तक्षेप जारी रहेगा और अदालत नवाजुद्दीन और आलिया को जून में वापस से सुनेगी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'अद्भुत' और 'टीकू वेड्स शेरू' जैसी फिल्में भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed