सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। हिट फिल्मों के अलावा वह अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर वह जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। हालांकि, संघर्ष के दिनों में पैसों की किल्लत की वजह से वह एक बार एक टैक्सी ड्राइवर को चूना भी लगा चुके हैं। इस बात का खुलासा अभिनेता ने खुद अपनी आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रचार के दौरान किया है।
Salman Khan: जब टैक्सी ड्राइवर को किराया दिए बिना गायब हो गए सलमान खान, कई साल बाद मुलाकात होने पर लौटाए पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे सलमान खान ने दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक बार पैसे न होने की वजह से उन्हें एक टैक्सी ड्राइवर को मूर्ख बनाना पड़ा था। सलमान ने बताया, ''कॉलेज के दिनों में हम क्लासेज अटेंड करने के लिए ट्रेन से सफर किया करते थे, लेकिन कभी -कभी हमें आराम से सफर करने का मन करता था। इसलिए मैंने एक बार टैक्सी लेने का फैसला कर लिया।''
Remembering Satish Kaushik: नादिरा ने पसंद की कौशिक की दुल्हनिया, इस्कॉन में हुई शादी का इस्कॉन में खुलासा
शो में उन्होंने आगे बताया कि भले ही वह टैक्सी में बैठ गए थे, लेकिन उनके पैस किराया देने के पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने कॉलेज से एक लेन दूर ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा। सलमान ने बताया, ''टैक्सी से उतरकर मैंने ड्राइवर से कहा कि आप यहीं रुको मैं पैसे लेकर आता हूं। इसके बाद मैं कभी वापस ही नहीं लौटा।''
Celebs: इन सेलेब्स ने अपनी फिल्म के रीमेक में भी दिखाया अदाकारी का दम, एक जैसे रोल से दो बार जीता फैंस का दिल
अभिनेता ने आगे बताया कि कई साल के बाद वही ड्राइवर उनसे एक बार फिर टकरा गया, जिसके बाद सलमान ने उन्हें ब्याज सहित पूरा पैसा लौटाने का फैसला किया। सलमान ने कहा, ''मैं मॉडलिंग में आ चुका था और अच्छी कमाई करने लगा था, एक बार वही टैक्सी ड्राइवर मुझे दोबारा मिल गया। पूरे सफर के दौरान वह मुझसे कहता रहा कि मैंने आपको कहीं देखा है। इसके बाद जब मैं घर पहुंचा तो उससे कहा कि मैं ऊपर से पैसे लेकर आता हूं। यह कहते ही उसने मुझे तुरंत पहचान लिया और हम हंस पड़े। बाद में मैंने उसे ब्याज सहित पूरे पैसे दे दिए।
Samantha: सामंथा के लिए आसान नहीं था शकुंतला का किरदार निभाना, 'शाकुंतलम' के लिए फिगर पर किया था काम
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन जोर शोर से कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल,राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Ranbir-Alia: पैपराजी से बात करते हुए रणबीर को किस करने पर ट्रोल हुईं आलिया, यूजर्स बोले- इतनी ओवरएक्टिंग क्यों