{"_id":"630a34c6812f1e503d5c26a6","slug":"kisi-ki-bhai-kisi-ki-jaan-salman-khan-give-chance-to-just-sul-and-abdu-rozik-in-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, साथ नजर आएंगे ये दो सोशल मीडिया स्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: सलमान खान की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, साथ नजर आएंगे ये दो सोशल मीडिया स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 27 Aug 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
किसी का भाई किसी की जान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की घोषणा की है। फरहान सामजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान का लुक सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है। चर्चा है कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जस्ट सुल और ताजिक गायक अब्दु रोजिक फिल्म में कैमियो करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जस्ट सुल और अब्दु रोजिक सलमान खान के साथ एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग कल होने वाली है। जस्ट सुल ने इस बारे में मीडिया को बताया कि वह अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं कि भारत के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार ने एक 53 वर्षीय ऐसे शख्स को मौका दिया है जिसके पास अभिनय का कोई अनुभव नहीं है।'
3 of 4
जस्ट सुल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'सलमान खान फिल्म्स का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अद्भुत अवसर दिया। मैं सेट पर आने और अपने डांस मूव्स से सभी को प्रभावित करने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।' बता दें कि इस साल की शुरुआत में IIFA 2022 के दौरान सलमान खान के सामने आए 18 साल के ताजिक सिंगर अब्दू को किसी का भाई... किसी की जान में रोल ऑफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : Instagram
उन्होंने एक बयान में कहा था, 'मैं आईफा में सलमान भाई से मिला और उनके साथ अच्छी तरह से बंध गया। इस तरह हमने बात करना शुरू किया, और उन्होंने मुझे बॉलीवुड में एक मौका दिया। यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैं नर्वस और उत्साहित हूं। अब जब कभी मैं लोगों से मिलता हूं वो मुझे 'छोटा भाईजान कहकर बुलाते हैं।' गौरतलब है कि फिल्म 'अंतिम' में अपने एक्सटेंडेड कैमियो के बाद सलमान खान इस फिल्म से जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में 34 साल पूरे करने के मौके पर उन्होंने इस फिल्म का टाइटल ऑफिशियली एनाउंस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।