अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों को दीवाने बनाने वाले कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए। केके ने हिंदी के अलावा केके ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में गाने गाए हैं। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज अपने गानों के जरिए हमारे बीच उनकी मौजूदगी है। उनकी आवाज के लोग दीवाने हैं। कृष्णकुमार कुन्नथ का बीते साल 31 मई को उनका निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं।..
Singer KK: एक गाने ने केके को बुलंदियों पर पहुंचाया, बिना ट्रेनिंग इंडस्ट्री में पाया यह मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे केके ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से की है और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले ही केके ने करीब 35000 जिंगल्स गाए थे। 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए भी उन्होंने 'जोश ऑफ इंडिया' गाना गाया था। उनके इस गाने में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। इसके बाद केके ने म्यूजिक एलबम 'पल' से बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की थी।
सिनेमा जगत को कई हिट गाने देने वाले केके ने अपनी जिंदगी में कभी भी सिंगिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी। वह हमेशा किशोर कुमार और म्यूजिक आर.डी.बर्मन से प्रेरित थे। केके ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की मशहूर फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना तड़प-तड़प के गाया है। इस गाने ने सिंगर की जिंदगी बदल दी। उनको साल 2000 में इस गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्मों के अलावा उन्होंने जस्ट मोहब्बत, शाका लाका बूम बूम, हिप-हिप हुर्रे और काव्यांजली जैसे शो के टाइटल गाने भी गाए हैं।
यह भी पढ़ें: रीजनल फिल्मों को लेकर आमिर का बड़ा खुलासा, इस कॉमेडियन के शो में ढूंढ रहे हंसी
केके ने 1991 में ज्योति कृष्णा से शादी की थी। ज्योति को केके बचपन से चाहते थे। शादी से पहले उन्होंने होटल इंडस्ट्री में आठ महीने तक सेल्समैन की भी नौकरी की थी। केके के दो बच्चे हैं, जिनका नाम नकुल और तामरा है।
31 मई 2022 को केके कोलकाता के एक म्यूजिक इंवेट में परफॉर्म कर रहे थे। इसके बाद जब वह होटल पहुंचे तो बेहोश होकर बिस्तर पर गिर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
यह भी पढ़ें: आरोपी डिसूजा ने मांगी अग्रिम जमानत, आर्यन खान को न फंसाने के बदले 25 करोड़ मांगने का आरोप