सब्सक्राइब करें

Spy Thriller Movies: ये  हैं 5 धांसू स्पाई थ्रिलर फिल्में, देखिए और जानिए कैसे होती है जासूसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 18 May 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Know About 5 Spy Thriller Movies From Agent Vinod To Raazi News in Hindi
जासूसी पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

जासूसों को हमेशा से ही ऐसा देशभक्त माना गया है, जिन्हें खुद की जान से ज्यादा मुल्क की फिक्र होती है। देश के लिए वह किसी की जान ले भी सकते हैं और जान दे भी सकते हैं। जासूसी हिंदी सिनेमा का भी प्रिय विषय रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर भारतीय सिनेमा में तमाम फिल्में बन चुकी हैं। इनमें दिखाया जाता है कि रॉ एजेंट दुश्मन देश की या फिर अपने ही देश में दुश्मनों की जासूसी करते हैं और उन्हें मार गिराते हैं। इस विषय पर आधारित फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। हम आपके लिए कुछ स्पाई थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको अंदाजा लग जाएगा कि आखिर लोग जासूसी को क्यों पसंद करते हैं।

Trending Videos
Know About 5 Spy Thriller Movies From Agent Vinod To Raazi News in Hindi
फिल्म एजेंट विनोद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एजेंट विनोद
ये एक सीक्रेट मिशन पर आधारित फिल्म थी, जिसमें सैफ अली खान अपने साथियों के साथस मिलकर आतंकी घटना को होने से रोकते हैं। सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आई थीं। साल 2012 में आई इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने कियाा था। इस फिल्म ने करीब 77 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एजेंट विनोद को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About 5 Spy Thriller Movies From Agent Vinod To Raazi News in Hindi
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

एक था टाइगर
सलमान खान और कटरीना कैफ की ये फिल्म 15 अगस्त 2012 को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज हुई थी। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिवंगत रॉ एजेंट रविन्द्र कालिया के जीवन से प्रेरित थी। इस फिल्म में सलमान खान भारत के लिए अंडरकवर एजेंट भूमिका में हैं तो वहीं कटरीना कैफ पाकिस्तान के लिए वही काम करती नजर आई हैं। इस फिल्म ने करीब 332 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एक था टाइगर यूट्यूब पर मौजूद है।

Know About 5 Spy Thriller Movies From Agent Vinod To Raazi News in Hindi
फिल्म बेबी - फोटो : Twitter

बेबी
अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में रॉ के काम करने के तरीके को बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म में बेबी के नाम से एक सीक्रेट टीम बनाई जाती है जो भारत पर हमला करने वाले आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर देती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, अनुपम खेर, के के मेनन, तापसी पन्नू, राणा दग्गुबाती समेत अन्य कलाकार हैं। 23 जनवरी 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 140 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Know About 5 Spy Thriller Movies From Agent Vinod To Raazi News in Hindi
'नाम शबाना'

नाम शबाना
नाम शाबाना वैसे तो फिल्म बेबी के किरदार को उठाकर बनाई गई थी। ये महिला सीक्रेट एजेंट पर बनी फिल्म थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने सीक्रेट एजेंट की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि वह अपने मिशन में किस तरह कामयाब होती है। 31 मार्च 2017 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। नाम शबाना को आप जी5 और नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed