फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RK स्टूडियो में ही डायरेक्ट हुई थीं ये 15 सुपरहिट फिल्में, 20 साल पहले हुई आखिरी शूटिंग

Fri, 03 May 2019 06:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 03 May 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
know about bollywood films which was produced in Rk Studio
आरके स्टूडियो - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियो को कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है और इसकी स्थापना बॉलीवुड के 'शोमैन' राज कपूर ने साल 1948 में की थी। बीते साल ऋषि कपूर ने हाल ही में मुंबई मिरर को इंटरव्यू में बताया कि उनके परिवार ने इस स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया है। ऐसे में बात करेंगे आरके स्टूडियो की तरफ से बनाई गई सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में....
know about bollywood films which was produced in Rk Studio
aag - फोटो : file photo
फिल्म- आग (1948)
साल 1948 में आई फिल्म 'आग' व्यावसायिक तौर पर भले ही बेहद सफल नहीं रही हो, लेकिन इस नई शुरुआत ने राज कपूर को इंडस्ट्री में पैर जमाने में बहुत मदद की। इस मल्टीस्टारर फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड हीरो राज कपूर थे। इसमें नरगिस, प्रेमनाथ, निगार सुल्ताना और कामिनी कौशल मुख्य भूमिका में थे।
 
know about bollywood films which was produced in Rk Studio
barsat - फोटो : file photo
फिल्म- बरसात (1949)
आरके स्टूडियो की दूसरी फिल्म 'बरसात' साल 1949 में आई थी। आजादी के 2 ही साल बाद आई इस फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिखी। इस फिल्म में राज कपूर के साथ एक बार फिर नरगिस और प्रेमनाथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म एक्ट्रेस निम्मी की पहली फिल्म भी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद साल 1950 में आर के स्टूडियो का कामकाज काफी बढ़ने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about bollywood films which was produced in Rk Studio
awara - फोटो : file photo
फिल्म- आवारा (1951)
राज कपूर के सिने करियर में 'आवारा' मील का पत्थर साबित हुई थी। साल 1951 में आई इस फिल्म में कपूर परिवार की 3 पीढ़ियों ने काम किया। फिल्म में राज कपूर के साथ पिता पृथ्वीराज कपूर भी थे तो वहीं दादा दीवान विश्वनाथ कपूर ने भी फिल्म में कैमियो रोल किया। शशि कपूर भी इस फिल्म में पहली बार दिखे। नरगिस के साथ राज कपूर की जोड़ी ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर राज किया। 
विज्ञापन
know about bollywood films which was produced in Rk Studio
aah - फोटो : file photo
फिल्म- आह (1953)
साल 1953 में फिल्म 'आह' आई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन राजा नवाथे ने किया था जो फिल्म आग, बरसात और आवारा में राजकपूर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म के गाने 'राजा की आएगी बारात', 'आजा रे अब मेरा दिल पुकारा', 'जाने न नजर' बेहद हिट रहे थे। फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी डब किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed