प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ की शादी 29 अप्रैल को होनी थी। इसके बाद ऐसी खबरें आईं कि यह शादी कुछ समय बाद होगी जिसकी वजह सिद्धार्थ की Fiance इशिता कुमार की सर्जरी थी। इसके बाद प्रियंका विदेश वापस चली गई थीं। इस बीच इशिता ने एक पोस्ट किया है। इशिता का यह पोस्ट उनके और सिद्धार्थ के रिश्ते में सब कुछ ठीक न होने की ओर इशारा कर रहा है।
क्या सही में टूट गई है प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी, आखिर Fiance ने यह सब क्यों लिखा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इशिता कुमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर किसी रेस्टोरेंट की लग रही है जिसमें इशिता हाथ में जूस का ग्लास पकड़ी हुई हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इशिता ने लिखा- 'नई शुरुआत को चियर्स। जो चीजें अच्छी थी और खत्म हो चुकी हैं उन्हें किस के साथ गुड बॉय।' इशिता के इस पोस्ट को उनके और सिद्धार्थ के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इशिता के इस पोस्ट के बाद यूजर्स उनकी हौसला अफजाई करने वाले कमेंट करने लगे हैं।
Cheers to new beginnings🥂 With a goodbye kiss to beautiful endings 🌺
A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on
इस बीच प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके भाई सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो भी कर दिया है। प्रियंका और सिद्धार्थ के इस कदम से इन दोनों के रिश्ते के टूटने की खबरें और तेज हो गई है। आपको बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। हालांकि शादी टलने की खबरों के बाद वापस विदेश चली गई थीं।
Recovering from surgery 💉🤯 Very painful but glad it's over 🙏
A post shared by Ishita Kumar (@ishittaakumar) on
उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका की होने वाली भाभी की सर्जरी होनी है। सर्जरी शादी से पहले ही होनी है। ऐसे में शादी की डेट तक उनका ठीक हो पाना मुश्किल है। इस वजह से शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। यहां तक कि इशिता ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वह बेड पर लेटी हुई थीं और उनका हाथ दिख रहा था।
सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी 27 फरवरी को हुई थी। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ और इशिता की रोके की तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही दोनों को बधाई दी थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस से शादी कर ली। इन दोनों ने शादी सादगी से की है।