फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपको पता है दीपिका की इस छठी इंद्रिय की शक्ति के बारे में, इस बार बचाया कोरोना से

Mon, 20 Apr 2020 08:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 Apr 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
know about the power of sixth sense of Deepika Padukone saved this time from Corona
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : amar ujala

हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिलहाल मुंबई में अपने घर में अपने पति अभिनेता रणवीर सिंह के साथ सुरक्षित हैं। लेकिन, कम लोगों को ही पता है कि दीपिका को पूर्वाभास (प्रीमिनिशन) होते हैं। रणबीर कपूर की बेवफाई के बारे में उनको पहले से आभास हो गया था और तभी वह कटरीना कैफ के साथ उन्हें पकड़ सकीं थीं। 

know about the power of sixth sense of Deepika Padukone saved this time from Corona
deepika padukone - फोटो : social media

पेरिस फैशन वीक में न जाने का फैसला दीपिका ने इसीलिए लिया था क्योंकि उन्हें वहां होने वाली दिक्कतों का आभास पहले से हो गया था, और अब चर्चा में है उनका श्रीलंका दौरा अपनी तरफ से रद्द कर देना। दीपिका भारत में लॉकडाउन लागू होने के कुछ ही समय पहले अपनी एक फिल्म के लिए कनाडा और श्रीलंका के टूर पर जाने वाली थीं।

know about the power of sixth sense of Deepika Padukone saved this time from Corona
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

इस फिल्म को शकुन बत्रा निर्देशित करने वाले हैं, जिसमें दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। दीपिका के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह 18 मार्च को श्रीलंका पहुंचने वाली थीं और उसी दिन से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। उसके बाद वह कनाडा की ओर रुख करने वाली थीं। लेकिन पांच दिन पहले दीपिका को सुबह सुबह कुछ अलग सा आभास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the power of sixth sense of Deepika Padukone saved this time from Corona
Deepika Padukone - फोटो : twitter

जानकार बताते हैं कि इसके बाद दीपिका ने खुद ही फिल्म के निर्माता करण जौहर को फोन किया और बताया कि उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा। शायद श्रीलंका जाकर सब लोग वहां फंसने वाले हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने स्थिति की गंभीरता को काफी पहले भांप लिया और शूटिंग के इस शेड्यूल को कैंसिल कर दिया। शकुन बत्रा भी उसके बाद श्रीलंका जाने वाले थे लेकिन दीपिका की तरह उन्होंने भी अपनी यात्रा पर विराम लगा दिया। दीपिका को पूर्वाभास होने के और भी तमाम किस्से इंडस्ट्री में प्रचलित हैं, लेकिन कोरोना वाला ये किस्सा इन दिनों इंडस्ट्री में हर किसी की जुबान पर है।

विज्ञापन
know about the power of sixth sense of Deepika Padukone saved this time from Corona
deepika padukone - फोटो : social media
उधऱ, शकुन बत्रा की फिल्म का शीर्षक तो अभी तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म की कहानी के कुछ पहलू खबरों में आ चुके हैं। यह एक प्रेम कहानी है जिसमें एक लड़का होता है और एक लड़की होती है। ये लड़की है दीपिका और लड़के के रूप में शकुन ने लिया है दीपिका से काफी छोटे सिद्धांत चतुर्वेदी को। सिद्धार्थ चतुर्वेदी की इस वक्त पांचोंं अंगुलिया घी में हैं। वहीं दीपिका की फिल्म '83' रिलीज की लाइन में है। 

पढ़ें: #AskSRK: फैन ने पूछा- 'सलमान का गाना करोना देखा', शाहरुख खान ने दिया ये शानदार जवाब

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed