अक्सर फैंस को बॉलीवुड सितारों पर क्रश हो जाता है। लेकिन, अगर कहा जाए कि जिन एक्टर-एक्ट्रेस की दुनिया दीवानी होती है, उन्हें भी किसी पर क्रश हुआ है, तो आप यकीन करेंगे? शायद आप थोड़ा हैरान होंगे, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स को भी क्रश हो चुका है। कई एक्टर-एक्ट्रेस को अपने को-स्टार या दूसरे स्टार्स के ऊपर क्रश हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि ये स्टार्स सार्वजनिक रूप से इस सच को स्वीकार भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
Celebs Crush: सरेआम अपने क्रश का नाम ले चुके हैं ये सेलेब्स, शिल्पा से लेकर श्रद्धा कपूर हैं लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान
सारा अली खान हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ 'कॉफी विद करण' सीजन 7 में नजर आईं थीं। इस दौरान करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते पर बात की और बताया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, सारा अली खान ने अपने लेटेस्ट क्रश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह विजय देवरकोंड़ा को डेट करना चाहती हैं।
अनन्या पांडे
हाल ही में अनन्या पांडे करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यह कुबूल किया कि एक दौर में उन्हें अपनी बेस्टी अनन्या पांडे के भाई आर्यन खान पर क्रश था। अनन्या ने कहा कि बड़े होने के दौरान उन्हें आर्यन पर क्रश था। हालांकि, जब करण जौहर ने पूछा कि उन पर क्रश होने के बावजूद भी दोनों का लिंकअप क्यों नहीं हुआ? तो अनन्या ने कहा, 'उससे पूछो।' एपिसोड के दौरान अनन्या ने कई बार अपने को-स्टार विजय पर भी क्रश होने की बात कबूल की। बता दें कि अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी।
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्टाइल और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। मगर, बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने अपने क्रश के बारे खुलासा किया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी इस साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'निकम्मा' के प्रमोशन के लिए एक टीवी शो में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो शिल्पा शेट्टी ने कार्तिक आर्यन का नाम ले डाला।
श्रद्धा कपूर
अपने लुक्स और स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर भी अपने क्रश के बारे में सार्वजनिक रूप से बात कर चुकी हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एक बातचीत के दौरान यह स्वीकार किया था कि उन्हें अभिनेता ऋतिक रोशन पर क्रश है।