भारतीय फिल्मों के अलावा हमारे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता रहा है। कई सितारें ऐसे हैं जिन्होंने अपने अभिनय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की। वहीं भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल की फिल्में और सितारे भी काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं नेपाल के सिनेजगत की अभिनेत्रियां भी काफी खूबसूरत हैं। इस रिपोर्ट में आज हम आपको नेपाल की अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं।
बेहद खूबसूरत हैं ये छह नेपाली अभिनेत्रियां, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साम्राज्ञी राज्य लक्ष्मी शाह
यह नेपाल के राज घराने से संबंध रखती हैं। साम्राज्ञी राज्य लक्ष्मी शाह नेपाली सिनेमा की चर्चित और शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने नेपाली फिल्मों में साल 2016 में डेब्यू किया था। इसके बाद साम्राज्ञी राज्य लक्ष्मी शाह ने अब तक कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। साम्राज्ञी राज्य लक्ष्मी शाह नेपाली नेशनल फिल्म अवॉर्ड और एनडीएफसी नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी हासिल कर चुकी हैं।
सृष्टि श्रेष्ठा
यह नेपाल की मशहूर मॉडल के अलावा शानदार अभिनेत्री भी हैं। सृष्टि श्रेष्ठा ने नेपाली सिनेमा में अपनी शुरुआत साल 2016 की थी। सृष्टि श्रेष्ठा ने अभी तक कुल तीन फिल्में की हैं। जिसके लिए वह नेपाली राष्ट्र पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार जीत चुकी हैं।
जसीता गुरुंग
इन्होंने नेपाली सिनेमा में दो साल पहले अपना फिल्मी सफर शुरू किया है। जसीता गुरुंग अब नेपाली सिनेमा का उभरता हुआ नाम और चर्चित अभिनेत्री बन गई हैं। जसीता गुरुंग ने साल 2018 में लिलि बिलि से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत की।
नम्रता श्रेष्ठ
यह नेपाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हैं। नम्रता श्रेष्ठ लंबे समय से नेपाली सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। नम्रता श्रेष्ठ ने साल 2008 में फिल्म सानो सनकर से अपने सफर की शुरुआत की थी।