फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ओमर्टा' में राजकुमार राव निभा रहे इस आतंकी का रोल, 'पत्रकार का गला काटने पर सुनाई गई फांसी की सजा'

Sat, 05 May 2018 10:57 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Know all about Omar Saeed Sheikh the terrorist Rajkummar Rao plays in Omerta
Rajkumar Rao
राजकुमार राव की बहुचर्चित फिल्म 'ओमर्टा' फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म का बजट महज 18 करोड़ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओमर्टा फिल्म कम दिनों में ही बजट निकालने में कामयाब रहेगी। 'ओमर्टा' फिल्म आतंकवादी की जिंदगी पर आधारिक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव ने आतंकवादी उमर शेख का रोल निभाया है। हालांकि बहुत ही कम लोग उमर शेख के बारे में जानते हैं। तो अगर आपने फिल्म अभी तक नहीं देखी है और यह सोच रहे हैं कि आखिर उमर शेख कौन है तो चलिए हम आपको उसके बारे में बताते हैं। 
Know all about Omar Saeed Sheikh the terrorist Rajkummar Rao plays in Omerta
omar sheikh
'ओमर्टा' फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पढ़ा लिखा व्यक्ति आतंकवाद की राह पर निकल पड़ता है। उमर शेख का पूरा नाम उमर सईद शेख है। उमर शेख इस वक्त पाकिस्तान की जेल में बंद है। उमर ने साल 2002 वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पाकिस्तान कोर्ट ने उमर को मौत की सजा दी थी लेकिन 16 साल बाद भी वह जिंदा है और उसे फांसी की सजा नहीं दी जा सकी है। 
Know all about Omar Saeed Sheikh the terrorist Rajkummar Rao plays in Omerta
राजकुमार राव
उमर के पेरेंट्स 1968 में पाकिस्तान छोड़ लंदन जा बसे थे जहां पर उन्होंने कपड़े का बिजनेस शुरू कर दिया था। कुछ साल बाद उमर का परिवार 1987 में पाकिस्तान आ गया था, जहां पर उमर का एडमिशन एचिसन कॉलेज लाहौर में करा दिया गया। लेकिन जल्द ही उमर को झगड़ा करने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Omar Saeed Sheikh the terrorist Rajkummar Rao plays in Omerta
Omar sheikh
उमर की इस हरकत से पेरेंट्स काफी परेशान थे जिसके बाद वह दोबारा साल 1991 में लंदन जाकर बस गए। यह वही समय था जब उमर का आतंकवाद की तरफ रुझान होने लगा। टेलीग्राफ यूके की रिपोर्ट के मुताबिक उमर ने इस दौरान बोस्नियाई मुस्लिम पर हो रहे अत्याचारों के कुछ वीडियो देखे जिसके बाद उमर का मन परिवर्तन हुआ और आतंकवाद की राह पर निकल पड़ा।
विज्ञापन
Know all about Omar Saeed Sheikh the terrorist Rajkummar Rao plays in Omerta
राजकुमार राव
1999 में जब इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाइजैक करके कंधार ले जाया गया था। उस वक्त हरकत -उल - मुजाहिद्दीन के जिन तीन आतंकवादियों को भारतीय जेलों से छुड़वा लिया गया था उसमें से एक नाम उमर भी था। इसके बाद उमर का नाम साल 2001 में अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर जो हमले हुए,  उसमें भी शामिल था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed