फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लाल दुपट्टे' वाली ये हीरोइन 11 साल से कहां थी गायब, 2 साल पहले खुद ही खोला था राज

Tue, 22 Jan 2019 04:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Jan 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
know facts about Ritu Shiva Puri on her Birthday
ritu shivpuri - फोटो : file photo
गोविंदा की हिट फिल्म 'आंखें' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल निभाया था रितु शिव पुरी ने । फिल्म का 'लाल दुप्पटे वाली' गाना को दर्शक आज तक भुला नहीं पाए हैं लेकिन रितु को पर्दे पर देखे एक अरसा हो गया है। रितु 22 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। 11 साल के अंतराल के बाद रितु ने कमबैक किया, लेकिन इस बार वो बड़ी स्क्रीन पर नहीं बल्कि टीवी सीरियल पर नजर आई। सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में वे शिवानी तोमर की मां की भूमिका में नजर आईं। आखिरी बार उन्हे साल 2006 में पंजाबी फिल्म 'एक जिंद एक जान' में देखा गया था। इतने सालों का गैप लेकर आखिर रितु कहां थी और क्या कर रही थी। 
know facts about Ritu Shiva Puri on her Birthday
ritu shivpuri - फोटो : file photo
साल 2014 में एक इंटरव्यू में रितु ने अपनी वापसी की अटकलों पर कहा था कि जब 2006 में वो पंजाबी फिल्म के लिए 18 से 20 घंटे काम करके घर लौटती थी तब उसके पति सोते हुए मिलते थे। बकौल रितु "मैं इस बात को लेकर परेशान रहती थी कि करियर के चक्कर में मैं परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रही, मैं लकी हूं कि मेरे पति कोई एक्टर नहीं, वो सीधे सादे हैं औऱ उन्होंने कभी मेरे काम को लेकर शिकायत नहीं की लेकिन ये अपराधबोध मुझ पर इतना हावी हुआ कि मैंने एक्टिंग छोड़कर कुछ साल परिवार के लिए देने का फैसला किया।"
know facts about Ritu Shiva Puri on her Birthday
रितु शिवपुरी - फोटो : file photo
रितु का कहना था कि किसी फिल्म स्टार से शादी करना ज्यादा परेशान करने वाला है क्योंकि वो आपकी इंडस्ट्री की दुश्वारियों को पहचानता है। इस समय रितु की उम्र 44 साल है लेकिन उनके हॉट और ग्लैमरस फोटोज देखकर ये कहना मुश्किल है कि रितु की इतनी उम्र है। वो अभी भी काफी यंग दिखती है। रितु अपनी मां सुधा शिवपुरी (सास भी कभी बहु थी की बा) के कदमों पर चलना चाहती है और उनका सपना है कि वो भी टीवी पर कुछ अनोखा करें ताकि लोग उन्हें याद करे। साल 2015 में सुधा शिवपुरी का निधन हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know facts about Ritu Shiva Puri on her Birthday
रितु शिवपुरी - फोटो : file photo
फिल्मों की चकाचौंध से दूर होने का मन बनाने के बाद रितु को फिल्मों में नहीं देखा गया , बॉलीवुड के इतर वो पंजाबी फिल्मों  की शान भी बनी लेकिन फि वहां से भी उनका मन ऊब गया था। आखिरी बार 2006 में पंजाबी फिल्म के बाद वो स्क्रीन पर नहीं दिखी और उन्होने अपना पूरा ध्यान अपने ज्वैलरी डिजाइनिंग के बिजनेस पर लगाया। आपको बता दें कि रितु जाने माने बॉलीवुड कलाकार ओम शिवपुरी की बेटी हैं। 'आंखें' रितु शिवपुरी की पहली फिल्म थी और गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया था। लेकिन बाद में मिली फिल्मों की बदौलत रितु वो लोकप्रियता कायम न रख पाई। 
विज्ञापन
know facts about Ritu Shiva Puri on her Birthday
रितु शिवपुरी
इस फिल्म के बाद उन्हें 'हम सब चोर हैं', 'आर या पार' और 'हद कर दी आपने' जैसी फिल्में मिली। हद कर दी आपने में उन्हें गोविंदा का साथ मिला लेकिन ये लीड रोल नहीं था औऱ रितु अपनी पहचान नहीं बना पाई। बॉलीवुड  का मोह छोड़ने के बाद रितु ने पंजाबी फिल्मों में काम किया और सफलता का स्वाद भी चखा। ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि उनकी वापसी पर दर्शको का कैसा रिस्पॉन्स रहता है। रितु अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हॉट फोटोज शेयर करती रहती है उनका इंस्टाग्राम देखे तो ये उनके ऐसे फोटोज से भरा हुआ है। खैर रितु के पहले और अब के फोटो को देखें तो कहना मुश्किल है कि ये वो ही रितु शिवपुरी हैं जो लाल दुपट्टे में दर्शकों को दीवाना बना चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed