फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की 'भारत' टीम में एक और एक्टर की एंट्री, शाहरुख-आमिर के साथ कर चुका है काम

Tue, 22 Jan 2019 03:58 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 22 Jan 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
actor Brijendra Kala will seen in Salman Khan film Bharat
सलमान खान - फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'भारत' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग काफी जोर-शोर से चल रही है। 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हो गई है।

 
actor Brijendra Kala will seen in Salman Khan film Bharat
brijendra kala in PK - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार,'भारत' में बॉलीवुड कलाकार ब्रिजेन्द्र काला नजर आएंगे। ब्रिजेन्द्र काला ने शाहरुख खान की फिल्म जीरो, आमिर की फिल्म पीके और सलामान खान के साथ प्रेम रतन धन पायो में काम किया है। गौरतलब है कि फिल्म 'भारत' में सलमान सहित कई कलाकारों की गैंग दिखेंगे। ब्रिजेन्द्र काला उनकी गैंग का हिस्सा होंगे।
actor Brijendra Kala will seen in Salman Khan film Bharat
brijendra kala - फोटो : amarujala
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग की काफी जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंंग को खत्म कर लिया जाएगा। इस बीच खबर है कि भाईजान फिल्म 'भारत' के बाद अपनी चर्चित फिल्म सीरीज 'दबंग' के तीसरे सीक्वल की शूटिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
actor Brijendra Kala will seen in Salman Khan film Bharat
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram
ब्रिजेन्द्र काला ने अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह फिल्म में अबू धाबी की एक फैक्ट्री में एक गैंग काम करते दिखेंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे वह और सलमान रुपयों के लिए जिंदगी में स्ट्रगल करते हैं। इस गैंग में सुनील ग्रोवर को मिलाकर कुल 5 से 6 लोग होंगे। 
विज्ञापन
actor Brijendra Kala will seen in Salman Khan film Bharat
salman khan - फोटो : file photo
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भारत' का टीजर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग यूएई, पंजाब के कई लोकेशन पर हुई है। इन दिनों फिल्म का आखिरी शेड्यूल मुंबई में शूट हो रहा है। दर्शक और सलमान के फैंस भारत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed