{"_id":"5c46ed23bdec221181372b2f","slug":"ankita-lokhande-says-ready-to-work-with-ex-boyfriend-sushant-singh-rajput-but-with-this-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत के साथ काम करने को तैयार हैं अंकिता लोखंडे, बस माननी होगी ये एक शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत के साथ काम करने को तैयार हैं अंकिता लोखंडे, बस माननी होगी ये एक शर्त
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 22 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ankita Lokhande Sushant
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पवित्र रिश्ता' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। अंकिता लोखंडे 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म को रिलीज होने में महज 3 दिन बचे हैं ऐसे में फिल्म की स्टाराकास्ट जोर शोर से प्रमोशन में जुटी है। इस बीच अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू के दौरान एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Ankita Lokhande Sushant
- फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने यह बात कही। अंकिता लोखंडे ने बात करते हुए कहा कि अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर सकती हैं। अंकिता ने कहा - बतौर एक्टर मेरा पास कोई च्वाइस नहीं है। अगर कहानी अच्छी मिलेगी तो जरूर एक साथ काम करेंगे। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप 6 साल पहले ही हो चुका है।
3 of 5
Ankita Lokhande Sushant
- फोटो : twitter
अंकिता और सुशांत के रिश्ते की शुरुआत साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से हुई थी। इस सीरियल में यह दोनों लीड रोल में थे। यहां तक कि सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर ही प्रपोज किया था। कई साल डेट करने के बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि सुशांत का काम में ज्यादा बिजी होने की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे जिस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sushant Singh Rajput
- फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से सुशांत की एक्टिंग लोगों को काफी रास आई और उनका करियर चल पड़ा। इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी', 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' शामिल हैं। सुशांत के बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
5 of 5
ankita lokhande looks in Manikarnika
- फोटो : twitter
'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म में अंकिता लोखंडे झलकारी बाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म को राधा कृष्णा के अलावा कंगना रनौत ने भी डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।