200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नाडीज से लगातार पूछताछ हो रही है। पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी यह दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है। बता दें कि आज जैकलीन को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया। एक्ट्रेस सुबह करीब 10 बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। हालांकि, आज उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। दरअसल, पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की थी। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट ने जैकलीन को किस आधार पर यह जमानत दी है और एक्ट्रेस ने याचिका में क्या दलील दी, आइए जानते हैं...
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को किस आधार पर मिली अंतरिम जमानत? इन पॉइंट्स में समझें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने भविष्य और कामकाज का हवाला दिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने सोमवार को कहा कि भारत में उनकी गहरी जड़ें हैं और 2009 से वह यहां करदाता नागरिक के रूप में रह रही हैं। उन्होंने भारत को अपनी कर्मभूमि बताया। जैकलीन ने कहा कि उनकी प्रोफेशनल साख और भविष्य में कामकाज संबंधी कमिटमेंट्स सब इस देश से जुड़े हुए हैं। बता दें कि जैकलीन श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं।
साजिश में कोई हाथ नहीं
जैकलीन फर्नांडीज ने जमानक याचिका में यह भी कहा कि ठग सुकेश चंद्रशेखर की साजिशों में उनका कोई हाथ नहीं है। उसने किस तरह की साजिशें रचीं, उसमें उन्होंने कोई सहयोग नहीं दिया। जैकलीन ने कहा कि सच तो यह है कि मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा किए गए अपराध की वह खुद एक शिकार हैं। जैकलीन ने कहा कि मुख्य आरोपी ने लगातार अपनी वास्तविक पहचान को लेकर उनसे झूठ बोला।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में लीपाक्षी से हुई आठ घंटे तक पूछताछ, सुकेश और जैकलीन के रिश्ते पर हुए कई खुलासे
सुकेश के क्राइम की नहीं थी जानकारी
जैकलीन ने अपनी जमानत याचिका में सुकेश से महंगे तोहफे मिलने की बात स्वीकार की है। जैकलीन ने कहा कि उन्होंने कभी गिफ्ट लेने की बात से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने कभी किसी भी उपहार की मांग नहीं की। साथ ही उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि यह मुख्य आरोपी यानी सुकेश की धोखेबाजी और क्राइम के जरिए होने वाली आय है। इस जानकारी के अभाव में उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा और अब भी भुगतना पड़ रहा है।
जैकलीन की स्टाइलिस्ट लेपाक्षी ने सुकेश से लिए थे तीन करोड़ रुपये, इस काम में कर दिए खर्च
जांच में कर रहीं सहयोग
जमानत याचिका में जैकलीन की ओर से यह भी कहा गया है कि वह वर्तमान में इस मामले से जुड़ी हर तरह की जांच और कार्यवाही में भाग ले रही है। साथ ही कहा कि बिना उचित ऑथराइजेशन के उनका भारत से चले जाने का भी कोई जोखिम नहीं है, क्योंकि उनके खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर खोला गया है और वह अस्तित्व में है।
Money Laundering Case: जैकलीन को मिली बड़ी राहत, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत