{"_id":"5c80ae72bdec2214530f8d65","slug":"know-intresting-story-of-anupam-kher-film-saaransh-mahesh-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सारांश' से रातों रात रिप्लेस कर दिए गए थे अनुपम खेर, महेश भट्ट से लड़ाई के बाद दोबारा मिली थी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सारांश' से रातों रात रिप्लेस कर दिए गए थे अनुपम खेर, महेश भट्ट से लड़ाई के बाद दोबारा मिली थी फिल्म
महेश भट्ट की 'सारांश' (1984) से चर्चा में आए अनुपम खेर ने अब तक करीब 500 फिल्मों में काम किया है। 'सारांश' के लिए अनुपम खेर ने फिल्मफेयर से बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता था। 28 साल की उम्र में उन्होंने एक साठ साल के बूढ़े का किरदार निभाया था जो आज भी याद किया जाता है। लेकिन इस रोल को पाने के लिए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
2 of 6
saransh
1984 में आई इस फिल्म को लेकर आज भी कहा जाता है कि भला एक 28 साल का लड़का किसी 70 साल के बूढ़े-लाचार आदमी की भूमिका इतने सच्चे ढंग से कैसे निभा सकता है? इस फिल्म में सबसे पहले इंडस्ट्री में पैर जमा रहे एक्टर अनुपम खेर को साइन किया गया था। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक ताराचंद बड़जात्या प्रोड्यूस कर रहे थे।
3 of 6
saaransh
कुछ ही दिनों में फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी तभी अनुपम खेर को खबर मिली की फिल्म में उनकी जगह संजीव कुमार को कास्ट करने की बात की जा रही है। ये सुनकर अनुपम को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट को फोन लगा दिया। महेश भट्ट ने अनुपम खेर को बताया कि राजश्री प्रोडक्शन को इस रोल के लिए कोई जाना-माना एक्टर चाहिए, इसलिए संजीव कुमार को कास्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
saaransh
मुंबई में नए नए आए अनुपम खेर ने ये सब सुनकर शहर छोड़ने की सोच ली। जब अनुपम अपना सामान समेटकर मुंबई से वापस जा रहे थे, तब रास्ते में महेश भट्ट का घर पड़ा तो उन्होंने सोचा महेश भट्ट को वे सुनाकर जरूर जाएंगे। गुस्से में अनुपम महेश भट्ट को घर पहुंचे। वह गुस्से में तो पहले ही थे, उसके बाद और चिढ़कर बोले, 'जाने से पहले मैं आपको ये बताने आया हूं कि आप एक नंबर के फ्रॉड हैं। झूठे हैं। पिछले छह महीने से मैं अपने रोल की प्रैक्टिस करने में लगा हुआ हूं और आज अचानक मुझे इस फिल्म से हटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
सारांश
महेश भट्ट को अनुपम खेर की ये बात दिल पर लग गई। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन को फोन कर कहा कि यदि इस फिल्म में अनुपम खेर नहीं होंगे तो वे ये फिल्म निर्देशित नहीं करेंगे। इस तरह ये भूमिका अनुपम खेर को मिली जो काफी सराही गई। करीब 1 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 2 करोड़ का बिजनेस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।