फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान का ये है वंश वृक्ष, पृथ्वीराज से शुरू परिवार की चौथी पीढ़ी में फिर आए पृथ्वीराज कपूर

Tue, 05 May 2020 10:03 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 05 May 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
know Rishi Kapoor Prithviraj Kapoor Raj Kapoor Shammi Kapoor Shashi Kapoor ranbir kapoor and all Kapoor family
Kapoor family - फोटो : amar ujala mumbai

समय सिर्फ महाभारत में ही सबक नहीं सिखाता, आजकल की जिंदगी में भी यह हमें प्रकृति को प्रणाम करते रहने के सबक देता है। हिंदी सिनेमा में इसकी झलक दिखी हाल ही में गुजरे मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार और रस्म पगड़ी पर। कपूर खानदान हिंदी सिनेमा का पहला परिवार माना जाता है जिसने सिनेमा को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया और आज ये परिवार इतना विशाल है कि सार्वजनिक जीवन के मौजूदा कायदे कानूनों में नहीं समा सकता। अपने परिवार के कुल आठ लोगों के साथ विदा हुए ऋषि कपूर के भाई-भतीजों, भतीजियों के बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कपूर खानदान के वट वृक्ष के बारे में यानी कपूर खानदान के वंश वृक्ष पूरा विस्तार।

know Rishi Kapoor Prithviraj Kapoor Raj Kapoor Shammi Kapoor Shashi Kapoor ranbir kapoor and all Kapoor family
Kapoor family - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्मों के मशहूर कपूर खानदान की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई। उन्होंने रामसरनी मेहरा से शादी की। उनके चार बच्चे हुए, राज कपूर, उर्मिला कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर था। राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की और इस शादी से उन्हें पांच बच्चे पैदा हुए। सबसे बड़े रणधीर कपूर रहे जिन्होंने मशहूर अभिनेत्री बबीता से शादी की। रणधीर और बबीता की इस शादी से दो लड़कियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर पैदा हुईं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया। करिश्मा कपूर ने दिल्ली के उद्योगपति संजय कपूर से शादी की और समायरा कपूर और किआन राज नाम के दो बच्चों की मां बनीं। वहीं करीना कपूर ने भी मशहूर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से शादी की और तैमूर अली खान को जन्म दिया।

know Rishi Kapoor Prithviraj Kapoor Raj Kapoor Shammi Kapoor Shashi Kapoor ranbir kapoor and all Kapoor family
Rishi Kapoor with family - फोटो : file photo

राज कपूर की दूसरी संतान रितु कपूर रहीं और उन्होंने राजन नंदा से शादी की और रितु नंदा बन गईं। उन्होंने दो बच्चे निताशा नंदा और निखिल नंदा को जन्म दिया। निखिल नंदा वही हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से शादी की। निखिल और श्वेता के दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली हैं। रितु नंदा का निधन इसी साल जनवरी में हुआ। राज कपूर की तीसरी संतान मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर रहे जिन्होंने अपनी फिल्मों की ही मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह से शादी की। ऋषि औऱ नीतू के दो बच्चे हुए रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर। रिद्धिमा कपूर की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई। इन दोनों की एक बेटी समारा साहनी है। रणबीर कपूर फिलहाल कुंवारे हैं लेकिन आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। दोनों की शादी इसी साल होनी प्रस्तावित रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know Rishi Kapoor Prithviraj Kapoor Raj Kapoor Shammi Kapoor Shashi Kapoor ranbir kapoor and all Kapoor family
rajiv kapoor - फोटो : file photo

शो मैन राज कपूर की चौथी संतान हैं रीमा कपूर। रीमा ने मनोज जैन से शादी की। इनके दोनों बच्चे अरमान जैन और आदर जैन पैदा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में दिखे थे। अरमान जैन ने अनीषा मल्होत्रा से शादी की है। आदर जैन फिलहाल कुंवारे हैं। आदर को 2017 में आई फिल्म 'कैदी बंद' में देखा जा चुका है। अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ उनके रिश्तों की चर्चा है। राज कपूर की सबसे छोटी संतान हैं, फिल्म राम तेरी गंगा मैली में दिखे राजीव कपूर। राजीव ने मशहूर आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिकी और दोनों का 2001 में तलाक हो गया।

विज्ञापन
know Rishi Kapoor Prithviraj Kapoor Raj Kapoor Shammi Kapoor Shashi Kapoor ranbir kapoor and all Kapoor family
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : file photo

पृथ्वीराज कपूर की दूसरी संतान उर्मिला कपूर ने चरणजीत सियाल से शादी की। उनका एक बेटा जतिन सियाल है जो विवाह, आ अब लौट चलें जैसी फिल्मों में नजर आ चुका है। पृथ्वीराज कपूर की तीसरी संतान शम्मी कपूर हैं। शम्मी कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी रहीं गीता बाली जिनका 1965 में देहांत हो गया। इसके बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की। शम्मी कपूर के दो बच्चे हैं। आदित्य राज कपूर और कंचन कपूर। आदित्य राज कपूर ने प्रीति कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे विश्वा कपूर और तुलसी कपूर हुए। वहीं कंचन कपूर की शादी मशहूर निर्माता निर्देशक मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई हुई। उनके दो बच्चे हुए, राज राजेश्वरी देसाई और पूजा देसाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed