फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: साउथ अभिनेता चिरंजीवी की वह फिल्में जिन्होंने जीता हिंदी भाषी दर्शकों का दिल, देखें लिस्ट

Mon, 02 May 2022 01:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Know These Chiranjeevi Best Hindi Dubbed Movies From Indra The Tiger To Stalin
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

मेगास्टार चिंरजीवी अपनी फिल्म आचार्य को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह फिल्म आरआरआर के बाद सबसे धमाकेदार ओपनिंग करने वाली तेलुगू फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही दर्शक चिंरजीवी, राम चरण और सोनू सूद की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के लीड एक्टर चिरंजीवी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में लगभग चार दशक से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। चिरंजीवी ऐसे कलाकारों में से एक हैं जिनके फैन दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत में भी हैं। हिंदी पट्टी में भी उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उनकी ऐसी कई सारी डब फिल्में हैं जिनकी वजह से वह हिंदी भाषी लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बना चुके हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...

Know These Chiranjeevi Best Hindi Dubbed Movies From Indra The Tiger To Stalin
इंद्रा द टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
इंद्रा द टाइगर

यह फिल्म साउथ में भी इसी नाम से रिलीज हुई थी। फिल्म ने दक्षिण भारत में जबरदस्त कमाई की थी। चिरंजीवी की इस फिल्म को हिंदी पट्टी के लोगों ने भी काफी पसंद किया था। उत्तर भारत में फिल्म आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था।

Know These Chiranjeevi Best Hindi Dubbed Movies From Indra The Tiger To Stalin
दिलेर - फोटो : सोशल मीडिया
दिलेर

फिल्म दिलेर को दक्षिण भारत में अंजी के नाम से रिलीज किया गया था। इस फिल्म में चिरंजीवी और नम्रता शिरोड़कर ने अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म दक्षिण भारत में तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन इसकी हिंदी डब लोगों को काफी पसंद आई। आज भी जब यह फिल्म टीवी पर आती है तो लोग इसे जरूर देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know These Chiranjeevi Best Hindi Dubbed Movies From Indra The Tiger To Stalin
शंकर दादा - फोटो : सोशल मीडिया
शंकर दादा

चिंरजीवी की फिल्म शंकर दादा सुपरहिट हिंदी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की रीमेक थी। साउथ में इस फिल्म ने रिलीज के बाद जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म के हिंदी डब को भी रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में चिंरजीवी की कॉमेडी की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी।

विज्ञापन
Know These Chiranjeevi Best Hindi Dubbed Movies From Indra The Tiger To Stalin
स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया
स्टालिन

स्टालिन चिंरजीवी की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। फिल्म की कहानी ने लोगों को बहुत प्रभावित किया था। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म ने बंपर बिजनेस किया था। इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया जा चुका है। यह फिल्म भी हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही थी। सुपरस्टार सलमान खान ने भी इसकी रीमेक बनाई थी जिसका नाम जय हो था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर सकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed