बॉलीवुड में इन दिनों को गानों को रीक्रिएट करने की बाढ़ आ चुकी है। आए दिन किसी ना किसी पुराने गाने को रीक्रिएट कर ही दिया जाता है। इनमें से कई गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया जबकि कुछ ने ऑडियंस का मूड खराब कर दिया। नोरा फतेही एक बार फिर से एक गाने को रीक्रिएट कर रही हैं जिस पर कोएना मित्रा भड़क गई हैं।
'ओ साकी साकी' के नए वर्जन पर आया कोएना मित्रा को गुस्सा, ट्वीट कर यूं दिया जवाब
बीते साल ही फिल्म सत्यमेव जयते में दिलबर दिलबर गाने को रीक्रिएट किया गया था। गाने में नोरा फतेही नजर आईं थीं। नोरा को इसी गाने से रातों रात बड़ा स्टारडम मिला। और गाना भी सुपरहिट हुआ। इस साल भी नोरा बाटला हाउस के एक गाने पर थिरकती दिखेंगी। नोरा ओ साकी साकी को रीक्रिएट कर रही हैं।
बीते दिनों ही इस गाने का एक टीजर रिलीज किया गया। टीजर आने के बाद ओरिजनल ओ साकी साकी में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कोएना ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा उतारा।
कोएना मित्रा ने ट्वीट कर कहा है, 'मुसाफिर से मेरे साकी साकी गाने को फिर से रीक्रिएट किया जा रहा है। इस गाने को सुनिधि, सुखविंदर, विशाल, शेखर ने मिलकर बनाया था। मुझे मेरे गाने का रीक्रिएट वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया है। यह एक गड़बड़ है! इस गीत ने कई ब्लॉकबस्टर को क्रैश कर दिया था! आखिर क्यों बाटला हाउस में इसे लिया गया।
अपने ट्वीट में नोरा की कोयना ने तारीफ भी की है। कोएना ने कहा है कि, नोरा वाकई में बेहतरीन हैं, आशा करती हूं कि वो हमें प्राउड फील करवाएंगी। बता दें कि नए गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।
My song from Musafir #Saaki Saaki" has been recreated.
Sunidhi, Suhwinder, Vishal, Shekhar combination was outstanding. Didn't like the new version, it's a mess! This song had crashed many blockbusters! Why batlahouse, why?
P. S: Nora is a stunner. Hope she saves our pride.
