{"_id":"5beba9e2bdec221a020c5d28","slug":"koffee-with-karan-6-saif-ali-khan-revealed-his-bedroom-secrets-front-of-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटी के सामने सैफ करने लगे बेडरूम की बातें तो सह न पाईं सारा, कानों पर रखे हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटी के सामने सैफ करने लगे बेडरूम की बातें तो सह न पाईं सारा, कानों पर रखे हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan
- फोटो : star world
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सैफ अली खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कई खुलासों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 6 में पहुंचे। शो में सैफ अली खान के साथ उनकी बेटी और बॉलीवुड की अपकमिंग हीरोइन सारा अली खान भी नजर आईं। शो में सैफ अली खान ने बेटी के सामने बेडरूम के ऐसे खुलासे कर दिए जिससे वह शरमा गईं और जिसे आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे।
सारा अली खान
- फोटो : file photo
जी हां, सैफ अली खान ने हाल ही में कॉफी विद करण के सीजन 6 में बेटी सारा अली खान के सामने अपने बेडरूम सीक्रेट्स के बारे में खुलासा कर दिया। सैफ की इन निजी बातों को सुनकर सारा अली खान के साथ खुद करण जौहर भी शरमा गए और अपने कान बंद करने लगे। सैफ ने शो में उस समय बेडरूम सीक्रेट्स के खुलासे किए जब करण ने उनसे करीना कपूर को लेकर कहा कि आपकी पत्नी का जिम लुक काफी मशहूर है।
सारा अली खान
- फोटो : file photo
करण जौहर की इस बात का जवाब देते हुए सैफ अली खान ने कहा- और मैं बेडरूम में डिपार्चर से पहले उनका क्लोज अप लुक देखता हूं। पिता की इन निजी बातों को सुनकर सारा अली खान शरमा गईं और अपने कान बंद करने लगीं। ऐसा ही कुछ शो के हॉस्ट करण जौहर भी करते नजर आए। पता हो कि करीना कपूर हमेशा से अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan
- फोटो : file photo
कॉफी विद करण में इसके अलावा और भी अन्य बातें हुई। शो में सारा अली खान ने पिता के सामने बताया कि वह बॉलीवुड के किस एक्टर से शादी करनी चाहती हैं। करण ने सारा अली खान से पूछा कि वह किससे शादी करना चाहती हैं, और किसको डेट करना चाहती हैं। इसके जवाब में सारा कहती हैं कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। वहीं वह आगे कहती हैं कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।
विज्ञापन
kedarnath
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है, जिसमें उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह को एक लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म केदारनाथ का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।