फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलोक नाथ पर सिंटा के एक्शन से लेकर दीपिका की शादी तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 14 Nov 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
me too alok nath to deepika ranveer marriage here top 5 news
alok nath - फोटो : file photo

CINTAA से बाहर किए गए आलोक नाथ 


#MeToo मूवमेंट की चपेट में आए संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर अब CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने कार्रवाई की है। आरोप लगने के बाद उन्हें CINTAA से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। एक बयान जारी कर CINTAA ने कहा कि 'आलोक नाथ के खिलाफ यौन शोषण के कई आरोप लगने के बाद उन्हें संगठन से निष्कासित किया जाता है।' गौरतबल है कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। उन्होंने करीब एक महीने पहले फेेसबुक पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर इस बात का खुलासा किया था। विनता के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई लोग आलोक नाथ के खिलाफ सामने आए और अपनी आप बीती बताई।

me too alok nath to deepika ranveer marriage here top 5 news
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : instagram

एक दूसरे के हुए दीपिका और रणवीर
दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को ही दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से सगाई की जबकि 13 नवंबर को संगीत का कार्यक्रम हुआ। सगाई की रस्मों की शुरुआत दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने की। कोंकणी रीति रिवाज के मुताबिक लड़की के पिता लड़के को नारियल देते हैं और परिवार में स्वागत करते हैं। इस बात की पुष्टि रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने ट्वीट कर बताया कि 'कोई फोटो नहीं है लेकिन दोनों साथ में शानदार थे। अपने आंसू रोक नहीं पा रही हूं। ये खुशी के हैं।' दरअसल, दीपिका और रणवीर अपनी शादी की सभी रस्मों को बेहद निजी रखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने मेहमानों से फोन नहीं लाने की अपील की थी।

me too alok nath to deepika ranveer marriage here top 5 news
taare zameen par - फोटो : file photo
बाल दिवस पर सुनें ये गाने
आज बाल दिवस है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर इसे देश भर में मनाया जाता है। ऐसे में भला बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में रहीं जो बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। यही नहीं कुछ गाने तो इतने पॉपुलर हैं कि बच्चे तो बच्चे बड़ों की जुबान पर भी आसानी से चढ़ गए।

पढ़ें: छोटा बच्चा जानकर न कोई आंख दिखाना रे.. बाल दिवस पर जरूर सुनें ये 8 गाने, बचपन याद आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
me too alok nath to deepika ranveer marriage here top 5 news
bigg boss - फोटो : self
कैप्टेंसी टास्क से बाहर हुईं जसलीन
बिग बॉस 12 के 57वें दिन घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया गया। इस टास्क में रोमिल और श्रीसंथ हिटमैन की भूमिका में नजर आए। अब इन दोनों पर निर्भर करेगा कि घर का अगला कप्तान कौन होगा। इस दौरान घर में जमकर हंगामा भी हुआ। कैप्टेंसी की रेस से जसलीन बाहर हो गईं, जिसके बाद वो शिवाशीष पर भड़क गईं। वहीं वो सृष्टि से भी लड़ती हुई दिखाई दीं। अब ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा कि घर का कप्तान कौन बनेगा।

पढ़ें: रोमिल-श्रीसंथ ने घर में चलाई दादागिरी, जसलीन बोलीं-'शिवाशीष ने मुझे धोखा दिया'
विज्ञापन
me too alok nath to deepika ranveer marriage here top 5 news
saumya tandon - फोटो : file photo
'भाबीजी' ने दी खुशखबरी
टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, शो में अनीता का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन प्रेग्नेंट हैं। यह खुशखबरी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर दी है। सौम्या ने साल 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।

पढ़ें: प्रेग्नेंट हुईं मशहूर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की 'गोरी मैम', 2 साल पहले हुई थी इस शख्स से शादी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed