हिना खान इन दिनों एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' में कमोलिका का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में हिना सलमान खान के शो बिग बॉस 12 में भी नजर आई थीं जिसमें उन्होंने हिना की अदालत में कई कंटेस्टेंट पर संगीन इल्जाम लगाए। टीवी की सबसे बड़ी वैंप बनीं हिना खान को असल जिंदगी में घूमना खूब पसंद है। हिना अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां बिताने देश से बाहर जाती हैं।
बिकिनी पहनने पर फिर ट्रोल हुई हिना खान, भड़के यूजर्स बोले- 'मुस्लिम ऐसे तो नहीं होते...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार भी हिना अपने व्बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव गई हुई हैं। जहां से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। अपने लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली हिना इस बार भी इन तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं। यूजर्स उन्हें तरह तरह की नसीहत दे रहे हैं।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
हिना खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हां, मैं एक वाटर बेबी हूं, क्योंकि पानी में सभी परेशानियां धुल जाती हैं। लेकिन इसके बाद लोग हिना की इस फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। किसी को हिना के मुस्लिम होने से गुरेज है तो कोई उन्हें धर्म परिवर्तन की सलाह दे रहा है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- हिना तुम्हें हिंदू धर्म अपना लेना चाहिए क्योंकि हमारे धर्म में कोई हिजाब नहीं है और जीने की आजादी भी है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करत हुए लिखा- जब तुम नई नई टीवी पर आई थी तब तो इंटरव्यू में कहती थी मैं ऐसे ऐसे कपड़े नहीं पहनती और अब तो तुम कुछ पहनती ही नहीं हो। तुम्हें शर्म नहीं आती है क्या।
