{"_id":"5de5aad28ebc3e54cc611d11","slug":"konkona-sen-sharma-birthday-special-and-her-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले गर्भवती हो गई थी ये अभिनेत्री, 5 साल बाद पति से हुईं अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले गर्भवती हो गई थी ये अभिनेत्री, 5 साल बाद पति से हुईं अलग
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Konkona Sen Sharma
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में कोंकणा सेन शर्मा को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता हैं। लेखन और निर्देशन में भी कोंकणा का कोई जवाब नहीं है। दो नेशनल और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकीं कोंकणा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं कोंकणा की जिंदगी के बारे में कुछ रोचक किस्से....
2 of 6
konkona and Aparna Sen
कोंकणा के पिता मशहूर पत्रकार मुकुल शर्मा और मां डायरेक्टर-एक्टर अपर्णा सेन हैं। कोंकणा अपने नाम के आगे माता-पिता दोनों का सरनेम लगाती हैं। कोकणा की पढ़ाई कलकत्ता इंटरनेशनल स्कूल और सेंट स्टीफन्स कॉलेज से हुई है। कोंकणा ने 1983 में बंगाली फिल्म इंदिरा से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
3 of 6
konkona sen sharma
बड़े होने पर कोंकणा ने बंगाली फिल्म 'एक जे आछे कन्या' से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी। इस फिल्म में कोंकणा ने निगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी और क्रिटिक्स ने जमकर कोंकणा के काम की तारीफ की थी। साल 2002 में कोंकणा ने मशहूर फिल्ममेकर ऋतुपर्णो घोष की फिल्म 'तितली' में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ranvir shorey, konkona sen
- फोटो : file photo
इस फिल्म में कोंकणा की मां अपर्णा सेन और मिथुन चक्रवर्ती भी थे। कोंकणा की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव रहे। फिल्म 'आजा चल ले' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात एक्टर रणवीर शौरी से हुई। यहीं पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब रहे।
विज्ञापन
5 of 6
konkona sen sharma
इस अफेयर में रहते हुए ही कोंकणा प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। साल 2010 में दोनों ने शादी की और कुछ ही महीने बाद कोंकणा ने बेटे हारून को जन्म दिया। साल 2015 में दोनों ने सहमति से अलग रहने का फैसला लिया। हालांकि आज भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।