फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान की एक पीढ़ी का अंत, कृष्णा राज कपूर के निधन पर रो पड़ा पूरा बॉलीवुड

Mon, 01 Oct 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Krishna Raj Kapoor passes away bollywood celebrities offer condolence
krishna raj kapoor
कपूर खानदान की एक पीढ़ी का आज यानी सोमवार को अंत हो गया। सुबह 4 बजे राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 की उम्र में निधन हो गया। इस खबर को रणधीर कपूर ने कंफर्म किया । सुबह 5 बजे कृष्णा को कार्डियक अरेस्ट आया । बढ़ती उम्र भी निधन का कारण बताई जा रही है ।
Krishna Raj Kapoor passes away bollywood celebrities offer condolence
krishna raj kapoor

कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी । उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं । कृष्णा के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे । कृष्णा का परिवार रीवा में रहता था । 1988 में राज कपूर के निधन के बाद कृष्णा ने ही अपने पूरे परिवार को एकजुट करके रखा। 

Krishna Raj Kapoor passes away bollywood celebrities offer condolence
raj kapoor and krishna kapoor

कृष्णा के निधन से कपूर खानदान ही नहीं पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है । अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, रिदिमा कपूर, सुहेल सेठ, रवीना टंडन और सोहा अली खान ने ट्वीट कर दुख जताया है । 



















 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Raj Kapoor passes away bollywood celebrities offer condolence
raj kapoor and krishna kapoor

कृष्णा अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन के लिए जानी जाती थीं । ऋषि कपूर की बेटी रिदिमा कपूर ने अपनी दादी के निधन पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की । उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी । आपकी आत्मा को शांति मिले दादी ।'

View this post on Instagram

I love you- I will always love you - RIP dadi ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on






 

विज्ञापन
Krishna Raj Kapoor passes away bollywood celebrities offer condolence
ऋषि कपूर - फोटो : self

बता दें कि हाल ही में ऋषि कपूर अपना इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद टि्वटर पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। अब अपनी मां के निधन की खबर सुनने के बाद उन्हें भारत आना पड़ेगा। हालांकि अभी तक ऋषि के मुंबई लौटने की कोई खबर नहीं आई है ।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed