फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर की जिंदगी में इस एक्ट्रेस ने ला दिया था भूचाल, 4 महीने होटल में रुकी थीं कृष्णा कपूर

Mon, 01 Oct 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
raj kapoor and krishna raj kapoor love story
raj kapoor and krishna kapoor

एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार तड़के 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णा कपूर ने साल 1946 में राज कपूर से शादी की थी। माना जाता है कपूर खानदान को एक साथ रखने में कृष्णा कपूर का बहुत बड़ा हाथ था लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब कृष्णा कपूर, राज कपूर से बेहद नाराज हो गई थीं।

raj kapoor and krishna raj kapoor love story
raj kapoor and krishna kapoor
शादी से एक साल पहले राज कपूर और कृष्णा की पहली मुलाकात हुई थी। उनकी शादी मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी। राज कपूर की शादी में मशहूर एक्टर अशोक कुमार भी पहुंचे थे। कृष्णा कपूर उनकी बहुत बड़ी फैन थी। यह बात जब राज कपूर को पता चली तो उन्हें पसंद नहीं आई। इस घटना के बाद राज कपूर ने तय किया कि वो फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतर एक्टर बनेंगे।
raj kapoor and krishna raj kapoor love story
raj kapoor and krishna kapoor

साल 1948 में राज कपूर ने निर्देशन में डेब्यू किया और फिल्म 'आग' बनाई। इस फिल्म ने राज कपूर और कृष्णा के बीच में दूरियां लानी शुरू कर दी थीं। फिल्म के बारे में चर्चा करने के लिए राज कपूर, नरगिस की मां जद्दनबाई से मिलने पहुंचे थे लेकिन उस वक्त वो घर पर नहीं थीं। राज कपूर की मुलाकात नरगिस से हुई और उन्होंने तय किया कि फिल्म में हीरोइन नरगिस ही होंगी। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
raj kapoor and krishna raj kapoor love story
raj kapoor and krishna kapoor

1957 में दोनों अलग हो गए। नरगिस से अलग होने के बाद 60 के दशक में वैजयंती माला का नाम राज कपूर के साथ जुड़ा। दोनों का नाम साथ आने पर राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर घर छोड़कर चली गई थीं और करीब साढ़े चार महीने मुंबई के नटराज होटल में रही थीं। 

विज्ञापन
raj kapoor and krishna raj kapoor love story
raj kapoor and krishna kapoor

राज कपूर के काफी मनाने के बाद कृष्णा कपूर इस शर्त पर मानीं कि वो फिर कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं करेंगे। फिल्म 'संगम' के बाद वैजयंती माला और राज कपूर ने फिर कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया। बाद में 1968 में वैजयंती माला ने चमनलाल बाली से शादी कर ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed