फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Pulkit Wedding: कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट की शादी का इनवाइट लीक, इस दिन सात फेरे लेने जा रहा जोड़ा!

Wed, 06 Mar 2024 12:21 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 06 Mar 2024 12:21 AM IST
सार

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी का कथित इनवाइट लीक हो गया है। साथ ही शादी की तारीख से भी पर्दा उठ गया है। 
 

विज्ञापन
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat wedding invite leaked couple is going to take seven rounds on this day
कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट बीते कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहें थीं कि यह जोड़ा फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। अब इस कपल के वेडिंग पर नया अपडेट सामने आया है। साथ ही इनकी शादी का इनवाइट भी लीक हो गया है। 

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat wedding invite leaked couple is going to take seven rounds on this day
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के ठीक बाद, बॉलीवुड एक और बड़ी शादी की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया पर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के एक कोलाज के साथ कथित शादी का निमंत्रण वायरल हो रहा है। इस एनिमेटेड शादी के निमंत्रण में लिखा है, 'अपने स्क्वाड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। पुलकित और कृति को प्यार।'

Kerala: केरल लॉन्च करेगा भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म, पहले चरण में 42 फिल्मों का चयन

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat wedding invite leaked couple is going to take seven rounds on this day
पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा कुछ सालों से रिलेशनशिप में हैं। कथित तौर पर अब दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। जानकारी तो यह भी है कि जोड़े की सगाई हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हाल ही में उनकी एक अंतरंग रोका सेरेमनी हुई थी।

PVR INOX: पीवीआर आईनॉक्स ने ईशा योग केंद्र संग मिलाया हाथ, थिएटर में लाइव दिखेगा महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat wedding invite leaked couple is going to take seven rounds on this day
पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च 2024 को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों ने न केवल अपनी शादी की तारीख तय कर ली है, बल्कि पिछले साल से शादी की तैयारी भी कर रहे हैं। वास्तव में, कृति की वेलेंटाइन डे पोस्ट ने उनकी मार्च की शादी के जश्न का संकेत दिया। कृति ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'आइए हाथ में हाथ डालकर एक साथ मार्च में चलें।'

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

विज्ञापन
Kriti Kharbanda Pulkit Samrat wedding invite leaked couple is going to take seven rounds on this day
कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया

30 जनवरी, 2024 को कृति और पुलकित के करीबी दोस्त ने जोड़े के रोका समारोह से अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। दोनों स्क्वाड के साथ पोज दे रहे थे और वे सभी खूब मुस्कुरा रहे थे। इस दौरान कृति बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। रॉयल-ब्लू अनारकली में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पुलकित प्रिंटेड कुर्ते में हैंडसम लग रहे थे।

Heeramandi: 'हीरामंडी' की स्ट्रीमिंग पर नेटफ्लिक्स का बड़ा प्लान! इस बड़े ट्विस्ट के साथ आएगी भंसाली की सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed