{"_id":"5d2075998ebc3e6caa3ba00b","slug":"kriti-sanon-being-trolled-for-pics-with-wild-animals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर के साथ तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुईं कृति सेनन, आलोचना के बाद डिलीट करनी पड़ी पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर के साथ तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुईं कृति सेनन, आलोचना के बाद डिलीट करनी पड़ी पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों जांबिया में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। यहां की वाइल्ड लाइफ का कृति बहुत करीब से आनंद ले रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसके बाद से न केवल वह ट्रोल हो रही हैं बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।
2 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल कृति सेनन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टाइगर के साथ अपनी तस्वीरें साझा की है। उनमें से एक तस्वीर में कृति टाइगर के गले में पट्टा बांधकर घूमाती नजर आईं। उनकी इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और कमेंट के जरिए उनकी आलोचना करने लगे।
3 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : amar ujala mumbai
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कहा है कि जंगली जानवर को पालतू की तरह रखना एक क्रूरता होती है। कृति सेनन की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी भद्दे कमेंट किए हैं। वहीं यूजर्स के कमेंट को देखते इस पूरे मामले पर कृति ने अपनी सफाई भी दी है।
अपनी सफाई में कृति सेनन ने कहा है कि,'टाइगर को किसी भी तरह का कोई ड्रग नहीं दिया गया है। वो यहीं बड़े हुए हैं। ये नेशनल पार्क है, उनका नेचुरल एनवायरनमेंट, जहां वो रहते हैं। वो इस नेशनल पार्क में अपने नेचुरल एनवायरनमेंट में बिल्कुल सुरक्षित हैं।' हालांकि एक तस्वीर को छोड़कर कृति सेनन ने टाइगर के साथ अपनी बाकि तस्वीरों को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
kriti sanon
- फोटो : amar ujala
कृति सेनन की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग को खत्म किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। 'पानीपत' में कृति के साथ एक्टर अर्जुन कपूर और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा कृति सेनन को डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने अपनी फिल्म के लिए साइन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।