{"_id":"5d2073888ebc3e6d13239665","slug":"remo-dsouza-wife-lizelle-dsouza-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी हीरोइन से कम नहीं दिखतीं रेमो डिसूजा की पत्नी, 6 महीने में इतनी बदल गईं पति भी कर बैठे तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसी हीरोइन से कम नहीं दिखतीं रेमो डिसूजा की पत्नी, 6 महीने में इतनी बदल गईं पति भी कर बैठे तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 06 Jul 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेमो डिसूजा कोरियोग्राफी के साथ डायरेक्शन में भी व्यस्त हैं। शर्मीले स्वभाव के रेमो को जैसे ही फिल्मों से वक्त मिलता है उन्हें टीवी पर डांस रियलिटी शो को जज करते हुए देखा जा सकता है। रेमो भले ही अक्सर कैमरे में कैद होते हैं लेकिन उनकी पत्नी लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं। अब रेमो की पत्नी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो बिल्कुल बदली नजर आ रही हैं।
2 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। उनकी ये तस्वीर रेमो डिसूजा ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। दोनों तस्वीरों में लिजेल डिसूजा के ट्रांसफॉर्मेशन को साफ देखा जा सकता है। उनका लुक पहले से बिल्कुल बदल गया है।
3 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
लिजेल डिसूजा ने अपना वजन काफी कम कर लिया। उन्होंने अपना वजन महज 6 महीने में कम किया है। इसकी तारीफ करते हुए रेमो डिसूजा ने कैप्शन में लिखा कि 'तुमने जिस तरह की मेहनत दिखाई उस पर गर्व है। लिजेल तुमने साबित किया है कि इम्पॉसिबल का मतलब है कि आई एम पॉसिबल है। हमेशा प्रेरित करती रहो और मुझसे प्यार करती रहो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा पिछले 19 सालों से एक साथ हैं। एक शो के दौरान रेमो ने पत्नी के बारे में कहा था कि 'जब हमारी शादी हुई उस वक्त हम बहुत युवा थे। मैं इंडस्ट्री में जमने की कोशिश रहा था। हम दोनों ने कड़ा संघर्ष किया। लिजेल का विश्वास मुझे हमेशा प्रेरित किया। वो एक सुपरवुमेन की तरह है जो घर, बच्चे और ऑफिस सब संभालती है।'
विज्ञापन
5 of 5
remo
- फोटो : social media
रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा, नोरा फतेही और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।