{"_id":"57591a914f1c1be8389c5798","slug":"kriti-sanon-feeling-insecure-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की राजनीति से कृति सैनन परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की राजनीति से कृति सैनन परेशान
Thu, 09 Jun 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में भी राजनीति होती है। आई हुई फिल्में हाथ से फिसल जाती हैं। अच्छा रोल कट कर छोटा हो जाता है। ऐक्टर मालूम नहीं चलता और उससे बड़ा स्टार फिल्म में आ जाता है। ऐसी तमाम बातें होती हैं जो स्टारडम के साथ धीरे-धीरे मालूम चलती हैं। हीरोइनों के लिए ज्यादातर परेशानियां दूसरी हीरोइनों की वजह से खड़ी होती हैं। हीरोपंती (2014) से पहचान बनाने वाली दिल्ली की कृति सैनन भी को भी अब बॉलीवुड की राजनीति के सबक मिल रहे हैं।
बॉलीवुड की राजनीति से कृति सैनन परेशान
2 of 6
u
इस नई हीरोइन को पिछले दिनों फिल्मों में राजनीति के दो झटके सहने पड़े। पहला तो आथिया शेट्टी के साथ चल रहे मुकाबले में एक फिल्म उनके हाथ से निकल गई। दूसरा झटका तब लगा जब कृति के होते हुए राब्ता के निर्देशक ने दीपिका पादुकोण जैसी स्टार को आइटम डांस के लिए फिल्म में ले लिया। स्वाभाविक है कि फिल्म आएगी तो कृति से ज्यादा चर्चा दीपिका के आइटम नंबर को मिलेगी।
बॉलीवुड की राजनीति से कृति सैनन परेशान
3 of 6
बीते कुछ समय से इंडस्ट्री में संजय दत्त की वापसी को लेकर अटकलें हैं। उनकी कमबैक फिल्म पिता-पुत्री के रिश्तों की कहानी है। इसमें संजय की बेटी कौन बनेगी, इसे लेकर कृति सैनन और आथिया शेट्टी के नामों पर विचार हो रहा था। फिल्म का निर्माण-निर्देशन बैंग बैंग वाले सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शुरुआत में कृति इस रोल की रेस में आगे चल रही थीं क्योंकि फिल्म हीरो (2015) फ्लॉप होने की वजह से आथिया के हाथ में कोई काम नहीं था। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने संजय दत्त से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की राजनीति से कृति सैनन परेशान
4 of 6
- फोटो : gettyimages
संजय और सुनील पुराने दोस्त हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। संजय ने आथिया को बचपन से देखा है और उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं। ऐसे में स्वाभाविक था कि जब उनके पास आथिया और कृति में से किसी एक को चुनने की बात आई तो उन्होंने अपने दोस्त की बेटी का पक्ष लिया। संजय-आथिया की फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। यह ऐक्शन ड्रामा है जिसके लिए आथिया मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेंगी। सिद्धार्थ द्वारा इस खबर की पुष्टि न होने के बावजूद सूत्र दावा कर रहे हैं कि कृति के खाते से यह फिल्म निकल गई है।
विज्ञापन
बॉलीवुड की राजनीति से कृति सैनन परेशान
5 of 6
- फोटो : getty
कृति को एक और झटका पिछले हफ्ते लगा जब निर्देशक होमी अदजानिया ने अपनी फिल्म राब्ता की शूटिंग में उन्हें बिना बताए दीपिका पादुकोण को शामिल कर लिया। दीपिका अमेरिका में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करक सीधे बुडापेस्ट पहुंच गईं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत हीरो हैं। सूत्रों के अनुसार ऐन मौके पर कृति को पता चला कि फिल्म में आइटम डांस है और वह दीपिका पर फिल्माया जाना है। इस बात ने उन्हें निराश कर दिया। सूत्रों की मानें तो कृति की जगह कोई भी हीरोइन होती तो उसे यह अच्छा नहीं लगता। साफ है कि फिल्म के प्रचार में जो जगह कृति की होती, वह दीपिका ले लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।