फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: कृति सेनन ने जन्मदिन पर फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, प्रोडक्शन हाउस के बाद लॉन्च किया ब्यूटी ब्रांड

Thu, 27 Jul 2023 04:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 27 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

कृति सेनन ने अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ी अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने प्रोडक्शन हाउस के बाद ब्यूटी ब्रांड लॉन्च कर दिया है। 

विज्ञापन
Kriti Sanon launched her beauty brand Hyphen on her birthday recently launched her production house
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई, 2023 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस बड़ा एलान करती नजर आई हैं। एक्टिंग के साथ ही कृति अब बिजनेसवुमेन भी बन चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। वहीं, अब कृति ने अपना ब्यूटी ब्रांड भी लॉन्च कर दिया है। 

Kriti Sanon launched her beauty brand Hyphen on her birthday recently launched her production house
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने अपने ब्यूटी ब्रांड का नाम 'हाइफन' रखा है। साथ ही इसके पहले एड को जारी करने के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया है। कृति ने ब्यूटी ब्रांड लॉन्च की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं। आखिरकार यह यहां है। आज, 27 जुलाई 2023 को, मेरा दिल खुशी और कृतज्ञता से भर गया है, क्योंकि मैं हाइफन की हमारी दुनिया में आप सभी का स्वागत करती हूं।'

Kriti Sanon launched her beauty brand Hyphen on her birthday recently launched her production house
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने कैप्शन में आगे जोड़ा है, 'हाइफन से संभावनाओं, अवसरों और जीवन में और अधिक अध्याय जोड़ने की आशा है। मेरे जीवन का यह अध्याय बेहद स्पेशल है। त्वचा की देखभाल के प्रति अपने जुनून को एक सपने में बदलना। पावर-पैक उत्पाद बनाने के लिए बहुत सारी अद्भुत सामग्रियों को एक साथ लाने का सपना जो वास्तव में काम करते हैं। हमने प्रत्येक उत्पाद से कई लाभ देने के लिए प्रकृति की शक्ति और विज्ञान की क्षमता को जोड़ दिया है।'

Spy Ott Release: ओटीटी पर रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ की तेलुगु फिल्म 'स्पाइ', जानिए कहां देखने को मिलेगी फिल्म

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon launched her beauty brand Hyphen on her birthday recently launched her production house
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे लिखा, 'लोग कहते हैं, तुम्हें यह सब नहीं मिल सकता, लेकिन क्यों नहीं? यहां चमकने और एक साथ बढ़ने की बात है। मैं हाइफन की पूरी टीम और मेरे सह-संस्थापकों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर इसे लॉन्च करने के लिए अथक परिश्रम किया। अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट।'

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अब 'गदर 2' के डायरेक्टर को बताया पिता समान, अनिल शर्मा को लेकर कह दी यह बात

विज्ञापन
Kriti Sanon launched her beauty brand Hyphen on her birthday recently launched her production house
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आने वाले दिनों में करीना कपूर और तब्बू के साथ फिल्म 'द क्रू' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने किया है। इसके अलावा कृति के पास शाहिद कपूर के साथ एक अनाम फिल्म और अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपथ' भी है। कृति को आखिरी बार बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था, जो पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed