Kriti Sanon: 'लोगों का रिएक्शन देख लगा जैसे'...आदिपुरुष के ट्रेलर विवाद पर क्या बोली कृति सेनन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया, 'जाहिर सी बात है कि लोगों के रिएक्शन से हम परेशान हुए थे, क्योंकि हमें उसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन मुझे लगता है कि मेकर्स ने उसे सही ढंग से लिया। लोगों से मिलने वाले फीडबैक को जरूर सुनना देना चाहिए। आप उसे सुनिए और तय कीजिए कि यह कितना ठीक है और यदि जरूरत पड़े तो उसमें सुधारों को कीजिए'।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की फैन हुईं कंगना रणौत, विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कही यह बात
प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि, 'आदिपुरुष' के अलावा प्रभास की दो और ऐसी फिल्में हैं, जिनके लिए फैंस काफी बेताब हैं। दरअसल उस मामले में 'केजीएफ' फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील की 'सालार' और डायरेक्टर नाग अश्विन की 'प्रोजेक्ट के' मूवी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: असम में इस साल नहीं गई किसी गैंडे की जान, राज्य सरकार की पहल से खुश हुए डिकैप्रियो
एक तरफ अभिनेत्री कृति सेनन के साथ प्रभास कि सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से प्रभास को तेज बुखार हो रहा है। वह हाल ही में अस्पताल भी गए थे। डॉक्टरों ने कथित तौर पर स्टार को कुछ आराम करने और उचित दवा लेने की सलाह दी। सलाह के बाद एक्टर ने काम से कुछ दिन की छुट्टी लेने और आराम करने का फैसला किया। हालांकि, प्रभास के जल्द ही काम पर वापस आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अपनी ही फिल्म की हीरोइनों पर दिल हार बैठे थे ये बॉलीवुड डायरेक्टर्स, फिर क्यों नहीं हो पाए एक?
गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का बजट 500 करोड़ है। इसमें प्रभास के साथ कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले ओम तानाजी जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्म शहजादा का नया गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0' रिलीज, कार्तिक ने भाईजान को किया ट्रिब्यूट