{"_id":"6273b3ca8a55e721d653e790","slug":"kriti-sanon-talks-about-link-up-rumours-with-her-shehzada-costar-kartik-aaryan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kriti Sannon: कार्तिक आर्यन को डेट करने की खबरों पर बोलीं कृति सेनन, काश मेरी जिंदगी इतनी दिलचस्प…","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kriti Sannon: कार्तिक आर्यन को डेट करने की खबरों पर बोलीं कृति सेनन, काश मेरी जिंदगी इतनी दिलचस्प…
बीते दिनों कृति सेनन और कार्तिक आर्यन के लिंक अप की खूब खबरें सामने आईं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था। यहीं नहीं दोनों एक दूसरे की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी कमेंट कर रहे थे, जिसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरों को हवा मिली थी। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने अपने और कार्तिक के रिलेशनशिप को लेकर बात की और बताया कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।
2 of 4
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि लोगों को खुद से कुछ भी नहीं मान लेना चाहिए। उन्हें सही जानकारी जान लेनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि सोशल मीडिया हमारे लिए सही है या फिर नहीं, क्योंकि इस पर हर तरह की बात होती है। अगर आप मुझसे इन अफवाहों के बारे में पूछेंगे तो ये अब मुझे परेशान नहीं करती। काश मेरी जिंदगी भी इतनी ही दिलचस्प होती।
3 of 4
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
जब कृति से उनके इंड्रस्टी में अब तक के आठ सालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी कई फिल्मों में व्यस्त हूं। एक सेलिब्रिटी के बारे में बहुत सी बातें की जाती हैं और कई बार कुछ बातें परेशान कर देती हैं। कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि हम जो बात कहते भी नहीं हैं, उसे भी लिख दिया जाता है। अच्छी बात ये है कि मेरे बारे में जो लिखा जाता है, वो जल्दी हट भी जाता है। जैसे सफलता मिलना और फेल होना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि कृति सेनन आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ में नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। वहीं इस साल उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। वह ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ‘गणपत’ और ‘भेड़िया’ में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।