सब्सक्राइब करें

Anek: आयुष्मान की फिल्म में नजर आईं एंड्रिया केविचसा, नॉर्थ ईस्ट के ये कलाकार भी हिंदी सिनेमा में दिखा चुके हैं अभिनय का जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 05 May 2022 04:42 PM IST
सार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अभिनेता एक अंडरकवर कॉप का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Actress Andrea Kevichusa appeared in Ayushmann khurrana starrer film anek these actors from North East have also shown acting skills in Hindi cinema
 एंड्रिया केविचसा (Andrea Kevichusa) - फोटो : Social media

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म अनेक का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में अभिनेता एक अंडरकवर कॉप का किरदार निभा रहे हैं। हर बार अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक मुद्दे उजागर करने के लिए मशहूर अभिनेता एक बार फिर एक गंभीर मुद्दे के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म अनेक में एक्टर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को पर्दे पर उतारने वाले हैं।

फिल्म में अभिनेता की दमदार अदाकारी के साथ ही एक और किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, नॉर्थ ईस्ट के मुद्दे को उजागर करती इस फिल्म में नॉर्थ ईस्ट की एक कलाकार भी नजर आई हैं। फिल्म में अभिनेत्री एंड्रिया केविचसा (Andrea Kevichusa) भी अहम किरदार में आई हैं। बीते कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों में  नॉर्थ ईस्ट कलाकारों के कास्ट करने का चलन बढ़ सा गया है। इससे पहले भी कई फिल्मों में इन कलाकारों को अभिनय करते देखा गया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उभरते कलाकारों के बारे में-

Trending Videos
Actress Andrea Kevichusa appeared in Ayushmann khurrana starrer film anek these actors from North East have also shown acting skills in Hindi cinema
चुम दरांग - फोटो : सोशल मीडिया

चुम दरांग

बीते दिनों रिलीज हुई  राजकुमार राव, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो फिल्म बधाई दो में चुम दरांग भी एक अहम किरदार निभाती दिखाई दी थीं। समलैंगिकता पर आधारित इस फिल्म में चुम भूमि पेडनेकर के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। 25 वर्षीय चुम दरांग अरुणाचल प्रदेश के छोटे से कस्बे की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Andrea Kevichusa appeared in Ayushmann khurrana starrer film anek these actors from North East have also shown acting skills in Hindi cinema
दीपानिता शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दीपानिता शर्मा

'माई ब्रदर... निखिल', 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' और 'पिज्जा' जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से दिल जीतने वाली दीपानिता शर्मा असम की रहने वाली हैं। वह कई विज्ञापनों और दर्शकों के लिए एक जाना माना चेहरा रही हैं।

Actress Andrea Kevichusa appeared in Ayushmann khurrana starrer film anek these actors from North East have also shown acting skills in Hindi cinema
लिन लैशराम - फोटो : Social media

लिन लैशराम

मणिपुर की रहने वाली लिन लैशराम एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह सबसे पहले फिल्म ओम शांति ओम में दिखाई दीं, जहां से उन्होंने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बाद में, उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ साल 2014 की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मैरी कॉम में भी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Actress Andrea Kevichusa appeared in Ayushmann khurrana starrer film anek these actors from North East have also shown acting skills in Hindi cinema
पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

पत्रलेखा

शिलांग में जन्मी अभिनेत्री पत्रलेखा फिल्म सिटीलाइट्स में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके काम को समीक्षकों द्वारा सराहा गया था। फिल्म में नजर आए अभिनेता राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस शादी के बंधन में भी बंध चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed