फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके ने की 'केजीएफ 3' और पुष्पा 2 को लेकर भविष्यवाणी, लिखा- अच्छी हो या बुरी हिंदी में...'

Wed, 20 Jul 2022 10:57 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
KRk aka kamal r khan give Prediction for allu arjun  pushpa 2 and yash kgf 3 says Film will do ₹500Cr business
केआरके ने की पुष्पा 2 और केजीएफ 3 को लेकर भविष्यवाणी - फोटो : social media

केआरके यानी कमाल रशिद खान अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो वह सिनेमा की दुनिया से लेकर राजनीति तक पर ट्वीट करते रहते हैं, लेकिन खासतौर पर वह अक्सर बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधते रहते हैं। हालांकि इस बार उन्होंने साउथ सितारों को लेकर ट्वीट किया है। दरअसल इस समय अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' और अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ 3' को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। अब केआरके ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक बार फिर से हैरान कर देने वाला ट्वीट किया है।

KRk aka kamal r khan give Prediction for allu arjun  pushpa 2 and yash kgf 3 says Film will do ₹500Cr business
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। पिछले साल रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने हिंदी पट्टी में ताबड़तोड़ कमाई की थी, वहीं 'केजीएफ 2' ने भी कारोबार के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। अब जबकि इन दोनों फिल्मों के अगले पार्ट को लेकर बात चल रही है, तो केआरके ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिया है और भविष्यवाणी कर दी है कि ये दोनों फिल्में हिंदी बेल्ट में कितनी कमाई करेंगी।

KRk aka kamal r khan give Prediction for allu arjun  pushpa 2 and yash kgf 3 says Film will do ₹500Cr business
कमाल आर खान - फोटो : कमाल आर खान

केआरके ने पहला ट्वीट फिल्म अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म को लेकर किया। केआरके का कहना है कि फिल्म 'पुष्पा 2' अच्छी हो या फिर बुरी वह हिंदी बेल्ट में  500 करोड़ से ऊपर का बिजनेस करेगी। केआरके ने पुष्पा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी के तुरंत बाद ही 'केजीएफ 3' को लेकर भी कुछ इसी तरह का ट्वीट कर बताया कि ये फिल्म भी हिंदी बेल्ट में 500 करोड़ से ऊपर का बिजनेस करेगी चाहे अच्छी हो या फिर बुरी। इसी के साथ उन्होंने दोनों अभिनेताओं को भी टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KRk aka kamal r khan give Prediction for allu arjun  pushpa 2 and yash kgf 3 says Film will do ₹500Cr business
केआरके

केआरके के इन ट्वीट्स के बाद हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स ने एक  बार फिर से उनकी चुटकी लेना शुरू कर दी है। एक यूजर ने सवाल किया- 'ब्रह्मास्त्र के बारे में आपका क्या कहना है'। वहीं दूसरे ने लिखा देश 'द्रोही 2' जब भी आएगी.. पांच ट्रिलियन डॉलर बिजनेस करेगी, चाहे वह अच्छी हो बुरी हो या फिर घटिया। बता दें कि केआरके की बनाई फिल्म देश द्रोही बुरी तरह फ्लॉप रही थी, वहीं वह इसका सीक्वल बनाने का ऐलान भी कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed