फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की हार से उदास हैं ये एक्टर, विराट कोहली को बताया इतिहास का सबसे खराब कैप्टन

Thu, 11 Jul 2019 05:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 11 Jul 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
KRK angry on Virat Kohli after India loss world cup 2019 semi final match to New Zealand
विराट कोहली - फोटो : file photo
क्रिकट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार ने देश के आम से लेकर खास तक सभी किक्रेट प्रेमियों को हिलाकर रखी दिया। बुधवार को हुए सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। भारत की हार को लेकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इसके पक्ष और विपक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
KRK angry on Virat Kohli after India loss world cup 2019 semi final match to New Zealand
KRK - फोटो : file photo
सेमीफाइनल मैच हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। क्रिकेट प्रेमी ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर केआरके (कमाल खान) ने भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आलोचना की है। यहां तक कि उन्होंने विराट को टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने तक की बात कर दी है। 
 

 
KRK angry on Virat Kohli after India loss world cup 2019 semi final match to New Zealand
KRK - फोटो : file photo
बुधवार को इंडिया की न्यूजीलैंड से करारी हार के बाद केआरके ने विराट कोहली की आलोचना करते हुए बैक टू बैक कई ट्वीट किए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'टीम इंडिया की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि उन्होंने न्यूजीलैंड को बहुत हल्के में लिया। उन्हें तो ये लगा कि न्यूजीलैंड से मैच हलवा जैसा है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ये नहीं जानते थे कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज उन्हें रनों के लिए रुला देंगे।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
KRK angry on Virat Kohli after India loss world cup 2019 semi final match to New Zealand
केआरके - फोटो : SELF
हार के बाद कप्तान विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए केआरके ने अपने ट्वीट में आगे लिखा- 'विराट कोहली ने कहा कि दर्शकों को हमें जीत हो या हार, दोनों ही मौकों पर सपोर्ट करना चाहिए। भाई आप जरा ये बता दो कि आप जीते कब थे। आप तो आईपीएल तक नहीं जीत सकते, आप हारे हुए खिलाड़ी हैं और चाहिए हैं कि लोग आपको फिर भी बेहतर खिलाड़ी कहते रहें।'
 


 
विज्ञापन
KRK angry on Virat Kohli after India loss world cup 2019 semi final match to New Zealand
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने विराट कोहली पर गुस्सा करते हुए इतिहास का सबसे खराब कप्तान तक बोल डाला। उन्होंने ट्वीट किया- 'इसका आप इससे बेहतर नहीं खेल सकते। आप कभी आईपीएल जीत नहीं सकते हैं, और वर्ल्डकप तो भूल ही जाओ। आपको अच्छी तरह से पता होना चाहिए कि आप इतिहास के सबसे खराब कप्तान हैं।' इसके अलावा केआरके ने विराट कोहली को लेकर और भी कई बातें कीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed