फिल्म इंडस्ट्री में कमाल आर खान उर्फ केआरके अपने विवादित ट्वीट के लिए काफी मशहूर हैं। चाहे राजनीतिक मुद्दा हो या फिर बॉलीवुड की कोई खबर, केआरके उनपर प्रतिक्रिया देने से कभी नहीं चूंकते हैं। खुदको ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले केआरके ने अब पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर तंज कसा है। दरअसल, गुरुवार को ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने सुष्मिता सेन को अपना बेटर हाफ बताया था। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने सफाई देते हुए लिखा- स्पष्ट कर दूं कि शादी नहीं हुई है, अभी हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी भी जल्द होगी।
सुष पर केआरके का तंज: 'कालाधन वापस लाने के लिए धन्यवाद, सच में देशभक्त हैं आप', फिर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके ने ट्वीट कर कहा, "मैडम सुष्मिता सेन भारत में काला धन वापस लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसे ललित के मोदी ने छीन लिया था। आप असली देश भक्त हैं। विजय माल्या और नीरव मोदी, जाे लंदन में हैं, यदि उनसे भी पैसे वापस ला पाएं तो बहुत अच्छा होगा।"
Madam @thesushmitasen thank you so much for bringing black money back to India, which @LalitKModi took away. You are real #Deshbhakt lady. That will be great if you will bring back money from @TheVijayMallya and #NiravModi also, who are staying in #London only.
— KRK (@kamaalrkhan) July 15, 2022
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या आप ललित मोदी से जल रहे हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई अपने एक बात नोटिस की सुष्मिता ने ललित के साथ एक भी फोटो पोस्ट नहीं की। और भाई ये लोगो से पंगे ले रहे हो साहस का काम है, सावधान रहें।'
Bro @LalitKModi you do have enough money. You looted India and ran away. And #SushmitaSen is dating you for money not to get married with you. Coz She likes to date rich people. You don’t know her Twitter handle also So just imagine how much love between you people. Have fun. https://t.co/nV403tMxlZ
— KRK (@kamaalrkhan) July 14, 2022