फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर वॉर: सलमान से पंगा लेने के बाद केआरके ने बॉलीवुड को लिया आड़े हाथ, बोले- मैं दूसरा सुशांत नहीं बनूंगा

Sun, 13 Jun 2021 10:03 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Jun 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
KRK Calls Out Bollywood Ke Gunde And Says Main Dusra Sushant Singh Rajput Nahi Banoonga
सुशांत सिंह राजपूत, केआरके, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशि खान (केआरके) आएदिन सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वो सलमान खान से पंगा ले लेते हैं तो कभी सिंगर मीका सिंह से। भाईजान से शुरू हुआ केआरके का विवाद अब बॉलीवुड तक आ गया है। केआरके लगातार ट्वीट्स के जरिए अपनी बात रख रहे हैं और इस बार उन्होंने कहा है कि वो किसी बॉलीवुड गुंडे से नहीं डरते हैं और वो दूसरे सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनेंगे। केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। हालांकि, इस ट्वीट में केआरके ने किसी का भी नाम नहीं लिखा है लेकिन लोगों का कहना है कि ये ट्वीट सलमान खान को संबोधित है। 



कैसे शुरू हुआ विवाद
सलमान खान से केआरके ने सीधा पंगा लिया था और उन्हें काफी भला बुरा भी कहा था। सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। केआरके के अनुसार ये मामला राधे की निगेटिव समीक्षा करने के बाद शुरू हुआ है और इसी वजह से सलमान ने उनपर मानहानि का दावा किया है। जबकि सलमान खान की लीगल टीम ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के लिए उन्हें भ्रष्ट बताया है।

KRK Calls Out Bollywood Ke Gunde And Says Main Dusra Sushant Singh Rajput Nahi Banoonga
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

इतना सब होने के बाद केआरके कई ट्वीट करते हुए कभी एक्टर अर्जुन कपूर की तारीफ करते हैं तो कभी विवेक ओबेरॉय की। यूजर्स चक्कर में पड़े है कि आखिर ये चल क्या रहा है। हाल ही में केआरके का ट्वीट पढ़ने के बाद लोग और भी हैरान हो गए। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, 'बॉलीवुड के गुंडे भाई ये तो तू 100 प्रतिशत मानकर चल, कि मैं आउटसाइडर भले ही हूं, लेकिन मैं दूसरा सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनूंगा, ना ही मैं मरूंगा और ना ही बॉलीवुड की जीत होगी। इस बार बॉलीवुड की हार होगी। क्योंकि इस बार बॉलीवुड ने गलत आदमी से पंगा लिया है।'

KRK Calls Out Bollywood Ke Gunde And Says Main Dusra Sushant Singh Rajput Nahi Banoonga
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ इतना ही नहीं केआरके ने आगे लिखा, 'मैंने इस बॉलीवुड के गली के गुंडे को टीवी एक्टर ना बना दिया ना तो मेरा नाम भी केआरके नहीं। जिस दिन इस क्रिमिनल का करियर खत्म उस दिन चमचे खुद ही खत्म। अब ये लड़ाई आर पार की होगी और ऐसी होगी की बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज की जाएगी।' खास बात ये है कि इन ट्वीट के बाद केआरके का ट्विटर अकाउंट फिर से लॉक दिख रहा है। कुछ दिनों पहले केआरके ने अपना ट्विटर हैंडल अनलॉक कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK Calls Out Bollywood Ke Gunde And Says Main Dusra Sushant Singh Rajput Nahi Banoonga
विवेक ओबेरॉय, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों केआरके ने विवेक ओबेरॉय को टैग करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा था, 'विवेक ओबेरॉय भाई आपका इंटरव्यू बहुत अच्छा था और पूरा सच था। आगे बढ़ते रहिए।' इसके अलावा उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा था, 'दोस्तों, अगर आप भाईगिरी से तंग आ चुके हो तो बोलो। बिना डरे बोलो। ये सिर्फ डर है और कुछ नहीं। कोई किसी का करियर बर्बाद नहीं कर सकता। जिसके अपने करियर के लाले पड़े है, वो आपके करियर को कैसे खराब कर देगा यार।' 

विज्ञापन
KRK Calls Out Bollywood Ke Gunde And Says Main Dusra Sushant Singh Rajput Nahi Banoonga
केआरके, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय ही नहीं अर्जुन कपूर की भी केआरके तारीफ कर चुके हैं। अर्जुन को टैग करते हुए केआरके ने लिखा था, 'शुक्रिया अर्जुन भाई, आपकी कॉल और लंबी बातचीत के लिए। अब मैं समझा कि बॉलीवुड में सिर्फ आप ही मेरे अच्छे दोस्त हो और सिर्फ आप ही असली मर्द को जो किसी से नहीं डरता। अब मैं कभी आपकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू नहीं करूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed