सब्सक्राइब करें

केआरके का सवाल: 'सनी लियोनी के कारण देश में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री को मिला बढ़ावा, क्यों नहीं हुई कार्रवाई?'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 05 Aug 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
KRK took a jab on Sunny Leone why Police did not take action against her
केआरके, सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

खुद से फिल्म क्रिटिक बने केआरके (कमाल राशिद खान) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले या फिर खुद विवादों को न्यौता देने वाले केआरके अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। आए दिन वो किसी ना किसी से पंगा ले ही लेते हैं। सलमान खान की फिल्म राधे का निगेटिव रिव्यू देने के बाद तो मानो विवाद उनके साथ साथ ही चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने सनी लियोनी को भी अपने सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। केआरके ने सनी लियोनी के खिलाफ कई सवाल खड़े किए हैं।



पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोनी पर केआरके ने उठाए सवाल
दरअसल, इन दिनों शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप पर दिखाने के आरोप में जेल में हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं केआरके ने सनी लियोनी पर तंज कसा है और कहा कि सनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई आखिर वो ही भारत में पोर्न फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार हैं।

Trending Videos
KRK took a jab on Sunny Leone why Police did not take action against her
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने एक ट्वीट किया है और अपनी बातें रखी हैं। उन्होंने लिखा, 'आज भारत में बहुत सारे प्रोफेशनल पोर्न स्टार्स सिर्फ सनी लियोनी की वजह से हैं। सनी ने ही देश में एडल्ट इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया है। क्योंकि पुलिस ने सनी लियोनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए नतीजा ये हुआ कि बाकी लड़कियां पोर्न स्टार बनने से नहीं डरतीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK took a jab on Sunny Leone why Police did not take action against her
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके यहीं नहीं रुके और उन्होंने फिल्मी सितारों पर को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। केआरके ने आगे लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी बराबर के जिम्मेदार हैं जिन्होंने सनी लियोनी की आलोचना करने के बजाए उसे खूब सराहा।' यह एक तीर से दो निशाने मारने वाली बात हो गई। केआरके ने सनी लियोनी का नाम लेकर बॉलीवुड को भी साथ में घसीट लिया।
 

KRK took a jab on Sunny Leone why Police did not take action against her
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ ने केआरके की हां में हां मिलाई तो कुछ लोगों ने उन्हें हमेशा की तरह ट्रोल कर दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने सनी लियोनी के समर्थन में भी लिखा कि 'वो पहले पोर्न स्टार का काम करती थी लेकिन तुम अश्लील ही हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'सनी लियोनी बहुत दयालु और संवेदनशील इंसान हैं। उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग ना करें।'

विज्ञापन
KRK took a jab on Sunny Leone why Police did not take action against her
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कनाडा में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि, सनी लियोनी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना कदम जमाने के लिए कड़ी मशक्कत की लेकिन आज उनकी मेहनत रंग लाई है। आज सनी के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। सनी ने कुछ ही समय में भारतीय ऑडियंस का दिल जीत लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed