फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK vs Taapsee: सोशल मीडिया पर तापसी-केआरके के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- कितने मूर्ख...

Sun, 21 Aug 2022 03:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Aug 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
KRK vs Taapsee Pannu: Dobaaraa Actress slams film critic on her latest tweet
केआरके-तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद कुमार (खान) का बॉलीवुड की फिल्मों और कलाकारों पर लगातार तीखे हमले जारी हैं। हाल ही में उन्होंने तापसी की फिल्म दोबारा को फ्लॉप बताते हुए कई ट्वीट कर डाले जिसके बाद एक्ट्रेस से भी रहा नहीं गया और दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दरअसल, खुद को देश का नंबर वन क्रिटिक कहने वाले केआरके ने हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद अब वह तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' पर ट्वीट के जरिए लगातार हमला कर रहे थे। 

KRK vs Taapsee Pannu: Dobaaraa Actress slams film critic on her latest tweet
तापसी पन्नू-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे शुरू हुआ ट्विटर वॉर?

दरअसल, केआरके ने अपने एक ट्वीट में तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' को फ्लॉप बताते हुए कहा था कि फिल्म के शोज लगातार कैंसल हो रहे हैं। इस पर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर हंसल मेहता ने केआरके को करारा जवाब देते हुए उन्हें 'पेड मॉन्सटर' कह डाला था। बता दें कि हंसल ने इस ट्वीट में कहा था कि बहुत कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बावजूद तापसी की यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। हंसल के इस ट्वीट के बाद तापसी ने भी केआरके को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खरी सुनाई है।

KRK vs Taapsee Pannu: Dobaaraa Actress slams film critic on her latest tweet
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा तापसी ने?

हंसल मेहता के ट्वीट के कोट करते हुए तापसी ने लिखा, 'सर झूठ को जितना मर्जी जोर जोर से बोला जाए वो सच नहीं बन जाता। और ये लोग जिनका अस्तित्व ही फिल्मों की वजह से है वो ही इंडस्ट्री को खत्म करने में लगे हैं तो सोचो कितने मूर्ख होंगे। वैसे भी दोबारा इनके दिमाग के लिए थोड़ी कठिन फिल्म है तो बेचारे क्या कर सकते है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KRK vs Taapsee Pannu: Dobaaraa Actress slams film critic on her latest tweet
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरी बार साथ कर रहे काम
गौरतलब है कि तापसी  की फिल्म दोबारा पिछले शुक्रवार यानी 19 अगस्त को रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। तापसी के साथ अनुराग की बतौर निर्माता यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'मनमर्जियां' और 'सांड की आंख' में साथ काम कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed