इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों को मुंह की खानी पड़ रही है। एक के बाद एक छोटे से लेकर बड़े बजट तक की बॉलीवुड फिल्म पस्त होती जा रही हैं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और या अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन', दोनों ही फिल्मों पर बायकॉट का असर साफ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की फिल्में रिलीज होने से पहले ही उन्हें बायकॉट करने का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने बॉलीवुड फिल्म मेकर्स और स्टार्स को पांच सलाह दी हैं। निर्देशक ने ट्विटर अकाउंट पर फिल्मों को बेहतर बनाने के साथ ही नसीहत भी दी है।
Rahul Dholakia: शाहरुख की फिल्म रईस के निर्देशक की बॉलीवुड के मेकर्स को सलाह, बोले- घमंड छोड़ ये पांच काम करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक राहुल ढोलकिया ने फिल्म इंडस्ट्री को सलाह देते हुए नसीहत भी दे डाली। उन्होंने लिखा, ‘अपनी इंडस्ट्री के लिए मेरी सलाह है कि अब हमें क्या करने की जरूरत है। 1. अच्छी फिल्में बनाएं, 2. प्रोडक्शन की लागत कम करें, 3. टिकटों की कीमत में भारी कमी लाएं, 4. तीन महीने तक अपनी कोई भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज न करें, 5. घमंड छोड़ो, सबको साथ लेकर चलो। इससे शायद आप सबकी कुछ मदद हो जाए।’
My 2 cents on what needs to be done by our fraternity:
1. Make better films.
2. Reduce COP
3. Reduce ticket prices drastically
4. Not release films on OTT for 3 month
5. Stop being Arrogant. be inclusive
Maybe this will help?
निर्देशक के ट्वीट का जवाब देते हुए एक शख्स ने लिखा, '6. कोई रीमेक नहीं, 7. प्रोडक्शन पर ज्यादा पैसा खर्च करें। एक्टर्स को प्रॉफिट दिया जा सकता है, 8. बेहतर लेखक खोजें, 9. बॉलीवुड के लिए ट्रेलर बनाने वाली पूरी टीम को आग लगा दें। वो एकदम बेकार होते हैं, 10. ऑडिशन अनिवार्य करें ताकि हमें पर्दे पर गुड़ियों के एक्सप्रेशन न देखने को मिलें।' इसके अलावा एक व्यक्ति ने 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर कहा कि फिल्म अच्छी थी। लेकिन आमिर खान अपनी उम्र के कारण इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं थे। 'रक्षा बंधन' बेतुकी थी। डार्लिंग फिल्म देखें। कितना अच्छा कर रही है। अच्छी फिल्म चलेंगी।
बता दें कि राहुल ढोलकिया उन निर्देशकों में से हैं, जो ज्यादातर विषय आधारित फिल्में बनाते हैं। गुजरात दंगों पर आधारित उनकी फिल्म 'परजानिया' के लिए 2007 में बेस्ट डायरेक्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सारिका और जाकिर हुसैन शामिल थे। वहीं, उनकी फिल्म 'लम्हा' कश्मीर आधारित थी, जिसमें संजय दत्त मुख्य किरदार में थे।