मशहूर गायक कुमार सानू के गाने करोड़ों दिल पर राज करते हैं। 90 के दशक में हिंदी फिल्मों के उन्होंने एक से एक बेहतरीन गाने गाए। उनकी आवाज सीधे दिल पर जाकर असर करती है। 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में जन्मे कुमार सानू का आज जन्मदिन है। इस मौके पर हम उनकी जिंदगी का वो किस्सा बता रहे हैं जब उन्होंने डरते हुए माफिया गैंग के सामने परफॉर्म किया था।
माफिया के लिए गाने पर कुमार सानू की हुई थी पिटाई, 20 हजार लोगों के सामने गाया था पहली बार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सानू मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के कई किस्सों को दर्शकों संग शेयर किया था। सानू ने शो में बोलते हुए बताया था कि जब उनके पिता को उनकी पहली लाइव परफॉर्मेंस के बारे में पता चला तो वे बिलकुल भी खुश नहीं हुए थे। गायक ने बताया कि ''मैंने अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस माफिया गैंग के सामने रेलवे ट्रैक पर दिया था, उस दौरान मुझे कुछ हिंदी गाने सुनाने के लिए कहा गया था, उस वक्त वहां पर लगभग 20 हजार से भी ज्यादा लोग मौजूद थे, मैंने उनके सामने डर-डरकर गाना गाया और डांस भी किया था लेकिन मैं बहुत खुशनसीब निकला कि उन लोगों को मेरा गाया गाना पसंद आ गया।'
गायक ने आगे बताया कि जब इस परफॉर्मेंस के बारे में उनके पिता को पता चला तो वह बहुत गुस्सा हुए और उनकी पिटाई तक कर डाली। कुमार सानू ने बताया कि उनके पिता एक रूढ़ीवादी परिवार से हैं और जब उनको पता चला कि उनके बेटे ने माफिया गैंग के सामने गाना गया है तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया साथ ही यह भी कहा कि गाना गाने का यह कोई तरीका नहीं है।
बता दें कि कुमार सानू के सिंगिंग करियर में एक से एक हिट सॉन्ग दर्ज हैं। उन्होंने म्यूजिक कम्पोजर नदीम-श्रवण संग महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के लिए गाने गाए थे जो सुपरहिट साबित हुए और आज भी लोगों को पसंद आते हैं। इसके बाद कुमार सानू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सानू ने अपने गानों से लगभग तीन दशक तक फिल्मी दुनिया पर कब्जा जमाए रखा। इस दौरान उन्होंने कई हिट सॉन्ग गाए जिसमें एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, मेरी महबूबा, दिल है कि मानता नहीं, तुम्हें अपना बनाने की कसम, ये काली काली आंखें, लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता और लड़की बड़ी अंजानी है जैसे गाने शामिल हैं।
कई हिट फिल्में देकर अचानक गायब गई हो गई ये हिरोइन, कुमार सानू के प्यार में थी पागल