सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर का आज जन्मदिन है। डेनियल एक मशहूर गिटार वादक रहे हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। अपने टैलैंट के दम पर बॉलीवुड में मुकाम बनाने वाली सनी लियोनी हर किसी के दिल पर राज करती हैं। लेकिन उनके दिल पर तो पति डेनियल वेबर का राज है। हर कदम पर बीबी का साथ देने वाले डेनियल की पहली मुलाकात सनी से कैसे हुई आइए जानें।
सनी लियोनी को किसी और संग संबंध बनाते देख जलते थे डेनियल, मिलते ही दिया था ये तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे हुई पहली मुलाकात
तीन बच्चों की मां बन चुकी सनी की पहली मुलाकात डेनियल से बहुत ही साधारण हुई थी। कॉमन दोस्त के जरिए वेगास के एक क्लब में वो डेनियल से मिली थी। सनी बताती हैं कि उनकी तरफ से ये पहली नजर का प्यार नही था लेकिन डेनियल उन्हें पहली ही नजर में देखते ही पसंद करने लगे थे।
फिर शुरू हुआ बातों का दौर
सनी लियोनी बताती हैं कि पता नहीं कहां से डेनियल को मेरा नंबर और ई-मेल आईडी मिल गई थी। लेकिन उन्होंने फोन करने के बजाय मेल किया। ये बात सनी को बेहद पसंद आई और फिर बातों का सिलसिला चल पड़ा।
पहली डेट
फिर एक दिन न्यूयार्क जाते समय डेनियल ने सनी से मिलने के लिए पूछा और उन्होंने हां कर दी। सनी बताती हैं कि पहली ही डेट पर वो घंटों लेट पहुंची लेकिन डेनियल किसी जेंटलमैन की तरह मेरा इंतजार करते रहे। वहां उन्होंने तीन घंटे साथ में बिताए और लम्हा बहुत खास था क्योंकि सनी को एहसास हो रहा था कि उस पूरे रेस्टोरेंट में उन दोनों के सिवाय कोई नहीं है। डेनियल ने सनी को इम्प्रेस करने के लिए सीडी और पूरी दुनिया से लाए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। जिसे देखकर सनी को डेनियल से प्यार हो गया।
ऐसे किया था प्रपोज
सनी बताती हैं कि एक दिन जब वो अपनी रिंग रखने के लिए बॉक्स खोज रही थी तभी डेनियल ने उन्हें एक बॉक्स दिया और कहा मेरे पास तुम्हारे लिए एक और रिंग है। सनी को डेनियल के प्रपोज करने का ये तरीका बहुत पसंद आया और उन्होंने फौरन हां कर दी।