बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ज्यादातर सुर्खियों में नहीं रहते हैं। वहीं शुरुआती दौर में कई हिट फिल्में अपने नाम कर चुके कुणाल का फिल्मी करियर भी फिलहाल कुछ खास नहीं चल रहा है। लेकिन होली पर एक बड़ी वजह से कुणाल चर्चा का विषय बन गए हैं।
पिछले 12 सालों से इस अभिनेता ने नहीं खेली थी होली, लेकिन इस बार जमकर किया एन्जॉय, जानें वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कुणाल खेमू ने 12 साल बाद इस बार होली खेली है और उनके होली खेलने का पूरा श्रेय उनकी बेटी इनाया को जाता है। कुणाल ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है। कुणाल के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
होली के खास मौके पर कुणाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'धन्यवाद बच्चों, रंग और आनंद को वापस लाने और एक बार फिर मुझे बचपन याद दिलाने के लिए। मैंने पिछले 12 साल से होली नहीं खेली और मैं समझता हूं कि मैं कभी नहीं खेलता, लेकिन इनाया के कारण मैं उसके दोस्तों के यहां होली पार्टी में गया और खूब आनंद उठाया।'
View this post on Instagram
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on
बता दें कि कुणाल ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में कुणाल के हाथ में रंग की प्लेट है और इनाया और तैमूर प्लेट से रंग उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं सोहा अली खान ने भी इनाया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में इनाया अपने माता पिता को रंग लगाती दिख रही हैं। सोहा ने सभी को होली की बधाई देते हुए लिखा है, "हैप्पी होली, अगर आप नहीं भूल सकते तो भी ये भूलने का समय है। प्यार और खुशियां फैलाने का समय है।'
View this post on Instagram
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
बात कुणाल के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेता आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आए थे। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर भी अहम रोल में थे। वहीं इसके पहले वो वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म कलंक में दिखे थे।