{"_id":"5c7fd64dbdec22141e221e30","slug":"kylie-jenner-became-the-world-youngest-billionaire-at-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को भी दी मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को भी दी मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kylie jenner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी स्टार काइली जेनर ने दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति का खिताब अपने नाम कर लिया है। काइली की उम्र 21 साल है और वह एक कॉस्मेटिक कंपनी 'काइलीकॉस्मेटिक्स' की मालकिन हैं। 'काइलीकॉस्मेटिक्स' 360 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी और कंपनी की वेल्यू 90 करोड़ डॉलर बताई जा रही है।
2 of 5
Kylie Jenner
काइली की नेटवर्थ में बढ़ोतरी की वजह में टीवी स्टिंट्स और एंडोर्समेंट को बताया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को भी मात दे दी है। गौरतलब है कि मार्क ने अरबपति बनने की सफलता मात्र 23 साल की उम्र में हासिल की थी।
3 of 5
kylie jenner
बात करें काइली के परिवार की तो बता दें कि वह टीवी स्टार किम, कोल और कर्टनी कार्दशियन की रिश्ते में सौतेली बहन लगती हैं। काइली ने साल 2017 में ट्रेविस स्कॉट से शादी की। इन दोनों की एक बेटी भी है। काइली के कॉस्मेटिक प्रोड्क्ट्स दुनियाभर में मशहूर है। यहां तक कि हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स भी उनके प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। उनके ग्राहकों की लिस्ट में बड़े-बड़े अरबपति भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kylie jenner
दुनियाभर में काइली के एक हजार से ज्यादा स्टोर हैं। इससे पहले काइली ने दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया था। उस दौरान काइली को फोर्ब्स मैगजीन के कवर पेज पर छापा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Kylie Jenner
मंगलवार को फोर्ब्स ने 2153 लोगों की एक लिस्ट जारी की। गौरतलब है कि अमेजन के सीईओ जैफ बेजोस अभी लिस्ट में टॉप पर हैं और दुनिया के सबसे अमीर पर्सन हैं। बात करें बेजोस की कुल संपत्ति की तो बता दें कि वह 132 अरब डॉलर के मालिक हैं। वहीं लिस्ट में भारत की तरफ से बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी 13 वें स्थान पर हैं।, काइली का इस लिस्ट में 2057 वां नंबर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।